सोनपुर पुनीता देवी ने सोनपुर पघारी, पंचायत बिरौल प्रखंड में विजयी होकर समस्त चित्रांश परिवार को गौरवान्वित किया है। संयोगवश गत 25 नवम्बर क...
बिहार

पुनीता देवी के मुखिया बनने से चित्रांश परिवार में खुशी का माहौल

 सोनपुर,संवाददाता। सोनपुर पुनीता देवी ने सोनपुर पघारी, पंचायत बिरौल प्रखंड में विजयी होकर समस्त चित्रांश परिवार को गौरवान्वित किया है। संयोगवश गत 25 नवम्बर को हुए चुनाव में पुनीता देवी का चुनाव चिह्न कलम दवात ही था। इस जीत पर उन्होंने इसे भगवान चित्रगुप्त जी की आशीर्वाद माना है और समस्त क्षेत्र की जनता को इसके लिए धन्यवाद दिया। पूरे दरभंगा जिले में चित्रांश परिवार की इस जीत को लेकर चर्चा है, इस अवसर मुखिया पुनीता देवी ने समग्र क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की घोषणा की और कहा कि आने वाले सालों में जनता के लिए बेहतर काम करेंगी।

 ग्लोबल कायस्थ क्रांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने इस जीत पर बेहद खुशी जताई है और कहा कि समाज अब जाग चुका है और अपना हक लेकर रहेगा। ग्लोबल कायस्थ क्रांफ्रेंस आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष ब्रजेश के नेतृत्व में आज उनको उनके सोनपुर स्थित निजी आवास पर अंगवस्त्र और सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर आशुतोष ब्रजेश ने स्थानीय चित्रांशों को संबोधित करते हुए कहा कि समय आ गया है, अब सभी चित्रांशों को राजनीतिक सहभागिता बढ़ानी होगी, इस अवसर पर जीकेसी प्रदेश अध्यक्ष नम्रता आनंद, मिडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम कुमार, और महासचिव मुकेश महान ने खुशी जाहिर की है।

READ ALSO- स्वच्छ और सुंदर मोकामा नगर परिषद क्षेत्र का संकल्प

 मौके पर उपस्थित चित्रांशों विश्व कायस्थ महासम्मेलन में शामिल होने का अपना निर्णय भी बताया। मौके पर निर्वाचित मुखिया पुनीता देवी, हरेकृष्ण चौधरी, धीरेन्द्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष, जदयू, बिरौल, ललितेश कंठ, प्रखंड उपाध्यक्ष, जदयू, गौराबौराम, मनोज लाल दास,  सुनील कुमार लाल दास, निलाम्बर लाल दास, अभिलाष चौधरी,चंदन कुमार चौधरी,पवन कुमार लाल, रिशु कुमार लाल, आयूष चौधरी,चिन्मय चौधरी,रतन प्रसाद, जयनारायण सिंह, कुशेश्वर कुंवर,सुरेश,शिबू,शिव कुमार बमबम मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.