Thunderstorm
बिहार

आशंका * हो सकती है बिहार में 9 जून से आंधी-तूफान (Thunderstorm) के साथ बारिश*

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 9 जून (बुधवार) से आंधी-तूफान (Thunderstorm) के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बीते कुछ दिनों से राजधानी पटना समेत लगभग बिहार के सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ-साथ येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में बताया गया है कि तेज हवा के साथ ही 3 से 12 एमएम तक बारिश होने की आशंका है और ऐसी स्थिति 11 जून तक बनी रह सकती है।

Read Also: ‘Maa Ka Dard’ बना लोगों की पसंद

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 8 जून तक बिहार के पूर्वी हिस्सों को छोड़ कर सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। आर्द्रता अधिक रहने के कारण उमसभरी गर्मी का एहसास होगा और 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी, जिसकी तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

Get latest updates on Corona

बिहार के सभी हिस्सों में 9 जून से मौसम में परिवर्तन होगा और इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा। Thunderstorm के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में 11 जून को तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा जिससे मानसून आने में सहायता मिलेगी। ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र होते हुए मानसून 11 जून तक ओडिसा और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.