Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav की रिहाई का आंदोलन हुआ और उग्र, पटना में जेल भरो अभियान

  • छः सूत्री मांगों को लेकर- करो मरो जेल भरो अभियान के तहत 4500 लोगों ने दी गिरफ्तारी

पटना, संवाददाता।जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav की रिहाई और बढ़ती महंगाई को रोकनें की मांग को लेकर आज पटना के कोतवाली थाने में ‘जेल भरो’ प्रदर्शन किया। जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि Pappu Yadav की रिहाई,पेट्रोल, डिजल के मुल्य पर एक्साईज ड्यूटी खत्म करने, युवा बेरोजगारों को महंगाई भत्ता देने, कोरोना से मृत परिवार को चार लाख की मुआवजा राशी, कृषि को मनरेगा से जोड़ने, बाढ़ और जलजमाव को स्थाई समाधान देने की मांग के साथ हजारों की संख्या में नेताओं ने गिरफ्तारी दी।

राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि बिहार सरकार ने साजिश के तहत Pappu Yadav को गिरफ्तार किया हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने कहा कि इस जेल भरो अभियान में सभी जिला अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों सहित 4500 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

Read Also: फोरलेन पर Road Accident में पटना के दो युवकों की गई जान,

करो मरो जेल भरो अभियान को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें बीते दिन 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर होने के कगार पर है। इससे आम जनता में आक्रोश है। अगर सरकार पेट्रोलियम पदार्थों से एक्साइज ड्यूटी को खत्म नहीं करेगी तो हमारा आंदोलन और उग्र होगा।

जेल भरो अभियान को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 18 माह से सूबे के सभी स्कूल -कॉलेज बंद हैं, इसके बावजूद भी स्कूलों द्वारा छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है। निजी स्कूल व कोचिंग की मनमानी तो और चरम पर है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं।

जन अधिकार महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे ने कोरोना मृत व्यक्तियों के परिवारों को चार लाख की सहायता राशि देने की मांग की। युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की।

Get latest updates on Corona

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन संगठन महामंत्री भाई दिनेश ने कहा कि पटना जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। बिहार सरकार कृषि को मनरेगा से जोड़े। करो मरो जेल भरो अभियान में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, आनन्द सिंह, रामचन्द्र सिंह यादव, पूनम झा, सुप्रिया खेमका,सत्येंद्र पासवान, पुरुषोत्तम, गौतम आनन्द, सन्नी, मनीष यादव, विशाल कुमार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने गिरफ्तारियां दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.