ये तो अंगराई है, आगे और लड़ाई है, अभी नहीं तो कभी नहीं। ये हुंकार आज ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पटना श...
बिहार

ये तो अंगराई है, आगे और लड़ाई है, अभी नहीं तो कभी नहींः राजीव रंजन

पटना, रंजना कुमारी। ये तो अंगराई है, आगे और लड़ाई है, अभी नहीं तो कभी नहीं। ये हुंकार आज ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने पटना शंखनाद यात्रा के क्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में भरी। सभी जिलों से होते हुए ये पटना में आयोजित यह कार्यक्रम बिहार की अंतिम शंखनाद यात्रा थी। इस कार्यक्रम में पटना सहित बिहार के हर जिले से जीकेसी के अधिकारी- पदाधिकारी आए हुए थे साथ में पटना के कई चित्रगुप्त पूजा समिति के प्रतिनीधि आए हुए थे। संस्था के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हुंकार भर रहे थे। उन्होंने कहा कि कायस्थ सिर्फ कलम चलाना ही नहीं जानते हैं, जब उनकी तलवारें चलती हैं तो उसे कोई रोक नहीं पाता है। उहोंने काश्मीर के महराजा प्रतापादित्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन काल में सौ लड़ाइयां लड़ी और एक भी नहीं हारी । साथ में उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब आधे भारत पर कायस्थ राजाओं का राज था, लेकिन अपनी लापरवाह रवैये और आपसी एकता के अभाव में हम सब आज उपेक्षित होते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब फिर से हमें एक होने की जरूरत है,19 दिसम्बर को फिर से एक बार अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है।

gkc, bihar ,shankhnad yatra

 राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में चालीस, उत्तर प्रदेश में 70 और मध्य प्रदेश में 35 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां कायस्थ अगर चाहें तो खुद जीत सकते हैं या किसी भी उम्मीदवार को जीता सकते हैं और अगर मन बना लें तो किसी को भी हरा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम वोट ट्रांसफर करने के मोड में आकर अपनी एकता की ताकत दिखाएं।

gkc, bihar

 उन्होंने  आगामी 19 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विश्व कायस्थ महासम्मेलन में आने का आह्वान किया। साथ ही कहा अपनी चट्टानी एकता का परिचय देना जरुरी है।चुप्पी तोड़ो और जो आपके साथ है उसका साथ दो और उसे चुनाव में जीताओ।    gkc bihar,patna

Read also– कायस्थ समाज व बिहारियों के लिये शोभाकान्त दास का निधन असहनीयः मनोज मनु

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और भगवान चित्रगुप्त की वंदना से की गयी। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पदम श्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा मौजूद थे और उपस्थित कायस्थ समाज के लोगों को संबोधित किया।  कार्यक्रम में कई कायस्थ संगठनों का व्यापक समर्थन भी ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेस को दिया गया।

  bihar gkc

 इस मौके पर दीदीजी फाउंडेशन,पटना के बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम झिझिया, कजरी, जट जतिन छठ गीत समेत कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के सचिव आलोक कुमार रचित-संगीतबद्ध गीत स्वागतम गान ने और कायस्थों का उत्थान लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का सफल  संचालन अजय  अंबष्ठा ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.