हर घर तिरंगा अभियान : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने प्रभात फेरी निका...
बिहार

हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक : डा. नम्रता

हर घर तिरंगा अभियान : पटना,संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

 “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस सप्ताह (13-15 अगस्त) के अवसर पर सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। इसी के मद्दे नजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के 100 से अधिक छात्रों के बीच राष्ट्रीय झंडा का वितरण किया गया। दीदीजी संस्कारशाला के बच्चों ने अमृत महोत्सव के अवसर पर फाउंडेशन की संस्थपिका और राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली।

Read also- ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

 इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमारे देश ने इस वर्ष आजादी के 75 वर्ष पूरे कर लिये हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ जश्न मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान का प्रारंभ किया है। जिसके माध्यम से हमारे भारतीय ध्वज तिरंगा का सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है। इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  संस्कारशाला के बच्चों ने देशभक्ति के जोश के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। लोगों ने भारत माता की जय वंदे मातरम,गली गली तिरंगा लगाएंगे, अमृत महोत्सव मनाएंगे,‘तिरंगा हमारी शान है, हम सब भारतीयों की पहचान है’, ‘हम सबने ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है’, ‘देशभक्ति की एक पुकार तिरंगा लहराए बार बार’ जैसे नारे लगाये। इस अवसर पर समाजसेवी चुन्नू सिंह, रंजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.