Lockdown
बिहार

आज पहले दिन Lockdown का दिखा असर

  • पाबंदियों के साथ दुकानें खुली ग्यारह बजे के बाद सड़कों पर छाया सन्नाटा

पटना, सुमेधा। बिहार में राज्य सरकार के आदेशानुसार आज से 15 मई तक फिर से Lockdown लगया जा चुका है। इस Lockdown का पटना सहित राज्यभर में काफी अच्छा असर दिखा।आज सुबह जरुरी दुकानें जैसे किराना, फल, सब्जी की दुकानें, मांस-मछली, दूध औऱ पीडीएस की दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक खोली गयी। लॉकडाउन का पालन करते हुए लगभग सभी दुकानें अपने सही समय पर 11 बजे बंद कर दी गयी। नतीजतन 11 बजते ही बाजार में सन्नाटा छ गया। हाँ, पुलिसकर्मी सख्ती से अपनी ड्यूटी करते देखे गए।

Also Read: Sadar Hospital अरवल :डॉक्टर और नर्स के पोजेटिव होने से इलाज में हो रही है दिक्कत

Lockdown को लेकर पटना में 50 पुलिस चेक पोस्ट बनाये गए हैं।आज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी दोपहर दो बजे से लेकर दस बजे तक और रात के दस बजे से लेकर सुबह के पांच बजे तक है।बेली रोड, डाकबंगला, इनकम टैक्स गोलंबर, अशोक राजपथ, पाटलिपुत्र, ओल्ड बाइपास, न्यू बाइपास सहित कई जगहों पर पुलिस कर्मी सुबह से अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखें।जिला पुलिस के साथ साथ यातायात पुलिस भी Lockdown का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी पर तत्पर है।

Get latest updates on Corona

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.