हाजीपुर के जिला परिषद सभागार में  सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिव का प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण का...
बिहार

सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

हाजीपुर, संवाददाता। हाजीपुर के जिला परिषद सभागार में  सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय और गैर आवासीय है।

 उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश चंद्र श्रीवास्तव(जिला एवं सत्र न्यायाधीश से.नि.)  रघुवंश कुमार सिन्हा (परामर्शी, पंचायती राज विभाग,BAS, से.नि.) विनोद कुमार सिंह (ADM वैशाली) राजकुमार पासवान( नोडल पदाधिकारी, DPRC) कुमार सानू( DPRC पदाधिकारी), कुमार गौरव DCLR हाजीपुर  एवं अमोद कुमार निराला अध्यक्ष पंच-सरपंच संघ बिहार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।  इसके पश्चात राजकुमार पासवान( नोडल पदाधिकारी DPRC) के द्वारा प्रार्थना कराई गई।

 ADM ने शुरुआती संबोधन किया तथा आगंतुकों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।। रघुवंश कुमार सिन्हा ने पंचायत राज अधिनियम एवं सरपंच, उप-सरपंच के अधिकार, कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी। सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने ग्राम कचहरी के लिए पंचायत राज अधिनियम-2006 में दिए गए कानूनी अधिकारों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। DPRC पदाधिकारी कुमार सानू ने कार्य एवं दायित्व की विस्तृत चर्चा की।

इसे भी पढ़ें-बोकारो स्टील प्लांट ने 50 वर्षों के इतिहास में उत्पादन का बनाया  रिकॉर्ड : अमरेंदु प्रकाश

पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला ने पदाधिकारियों,प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया तथा नियमानुसार प्रशिक्षण लेने हेतु सभी ग्राम कचहरी प्रतिनिधि, कर्मियों का आहवान किया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने जम कर प्रशिक्षकों से सवाल जवाब कर अपनी जानकारी बढाई।

इसे भी पढ़ें- लोकनायक जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र के तत्वावधान में बैठक

 सरपंच, उप सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिवों का प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक जिला परिषद सभागार में अलग अलग बैचों में  चलेगा। आज के प्रथम बैच के प्रशिक्षण  में देसरी और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के सरपंच, उप सरपंच, न्यायमित्र और कचहरी सचिव ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में  पंचायतों की भूमिका  एवं पंचायतों के लिए उपयुक्त संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की गई।