Shobhakanta Das
बिहार

शोभाकांत दास जी को की गई श्रद्धाजंलि अर्पित


Shobhakanta Das : बिहार के मधुबनी जिला के नवानी गांव के निवासी वर्तमान में चेन्नई में रहने वाले, सम्पूर्ण बिहार एवं उत्तर भारत के उत्कट समाज-सेवी, ऋषि-पुरुष, स्वतन्त्रता सेनानी, कर्ण-कायस्थ समाज के स्तम्भ, मिथिलवासी, गांधीवादी शोभा कान्त जी दास ने कल 20 नबम्बर को देहत्याग कर स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। शोभा कांत दास (Shobhakanta Das) का जीवन गांधी और शास्त्री जी जैसा सादगी भरा था। बचपन से स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहे और गांधी जी के आंदोलन में नोवाखोली से जुड़ गए थे। जयप्रकाश नारायण , विनोबा भावे, कर्पूरी ठाकुर , मोरारजी देसाई, पीवी नरसिंभा राव, एम जी आर, करुणानिधि, सीताराम केसरी, आर वेंकटरमन, अटल बिहारी वाजपेई आदि नेताओं से अत्यंत घनिष्ठ संबंध रहे। गोयनका जी ( इंडियन एक्सप्रेस) और कई सम्मानित चेन्नई व्यवसाई के निकटता के कारण सकैडो युवाओं को रोजगार दिलाने में प्रमुख योगदान रहा। जयप्रकाश नारायण जी और कर्पूरी ठाकुर से निकटता अत्यंत मित्रवत रहा।

चेन्नई में अपना व्यवसाय के साथ साथ समाज सेवा में अपना तन मन धन सब कुछ समर्पित कर दिया था जिसमे गुरुवंचेरी के 36 गांवों का आर्थिक उत्थान के लिए गोद लिया था, “प्रभावती जयप्रकाश सेवा केंद्र” के द्वारा मूक बधीर, पोलियो ग्रस्त बच्चों का लालन पालन और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करना, उत्तर भारत से शंकर नेत्रालय में आंखों के उपचार हेतु आये लोगो के लिए ” राजेंद्र प्रसाद भवन” में खाने पीने ठहरने की व्यस्था, उल्लेखनीय है। राज्यसभा सदस्यता और राज्यपाल बनने के प्रस्ताव को उन्होंने शालीनता से मना कर दिया था। चेन्नई में न केवल बिहार वासियों अपितु जैन समाज, मारवाड़ी समाज के अभिवावक के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे। विभिन संगठनों और देश विदेश से जुड़े लोगों ने राजेन्द्र कर्ण की अध्यक्षता व मनोज लाल दास मनु के संचालन में शोभा कान्त दास जी की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है

मिशन टू करोड़ चित्रांश के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कर्ण,अंतरराष्ट्रीय सचिव सुजीत कर्ण,अंतरराष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेहा निरुपम,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, उपाध्यक्ष राजेश कंठ,निलिमा सिन्हा ,गुजरात प्रदेश अध्यक्ष प्रसून रंजन,Mrs इंडिया 2020 की रनर विशाखा प्रसून रंजन,बिहार प्रदेश अध्यक्ष व जदयूके बिहार प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु,प्रदेश महासचिव दीपक श्रीवास्तव ,बन्दना सिन्हा,युवा प्रदेश अध्यक्ष रूपेश रंजन सिन्हा,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रत्ना पुरकायस्थ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष सतीश दास, राष्ट्रीय सचिव शैलेन्द्र मोहन श्रीवास्तव,विशाल गौरव जीवन कर्ण,प्रदेश अध्यक्ष महिला श्वेता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशा चौधरी, राष्ट्रीय सचिव महिला बाबिता श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव महिला अरुणा सक्सेना, आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर श्रीवास्तवउत्तर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिन्हा ,नेपाल से चितरंजन श्रीवास्तव,दिलीप दास,राजकुमार दास,डॉ मीना कर्ण ,विद्या विक्रम,नव चेतना चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र लाल दास, कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के विनय कुमार कर्ण,संजय कुमार , संजीव कुमार, राज कुमार दिलीप, राजेन्द्र लाल दास, बिनीत कुमार लाल , चित्रांश जागरूकता मंच के सतीश कुमार सिन्हा,बिद्दु भूषण श्रीवास्तव, विजय कुमार सिन्हा, रश्मि सिन्हा, सुलभा सिन्हा समेत सभी ने शोभा कांत दास के निधन को कायस्थ समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि बिना प्रचार प्रसार के कायस्थ ही नही सभी समाज के लिये ता उम्र सहायता पहुचाने वाले उठ गया।सही अर्थों में गांधी , राजेन्द्र,शास्त्री, जयप्रकाश ,कर्पूरी के सिध्यान्त पर चलने बाले को समाज ने खो दिया जिसकी भरपाई अब असम्भव है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.