विश्व रंगमंच दिवस पर स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित गांधी घाट अशोक राजपथ में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव रंग नुक्कड़ का आयोजन 26-27 मार्च की ...
बिहार

विश्व रंगमंच दिवस पर दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक महोत्सव हुआ संपन्न

पटना,संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस पर स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित गांधी घाट अशोक राजपथ में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव रंग नुक्कड़ का आयोजन 26-27 मार्च की संध्या लोक गायिका एवं फिल्म गैंग ऑफ वासेपुर के प्रसिद्ध गायिका रेखा झा के कर कमलों में शुरू किया गया। आज दूसरे दिवस को कुमार उदय सिंह के रंग समूह द्वारा “सिक्योरिटी गार्ड की बहाली” नुक्कड़ नाटक का मंचन सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति में किया गया।

इस नाटक में हास्य व्यंग के अलावा भ्रष्टाचार पर प्रहार दिखाया गया है। जो आज वर्तमान में हर ऑफिस और विभाग में दिखाई देता है। निर्देशन कुमार उदय सिंह रंग समूह के द्वारा किया गया। भाग लेने वाले कलाकारों में कुमार उदय सिंह, पप्पू ठाकुर एवं संजीव कुमार थे।

इस नुक्कड़ नाट्य समारोह समारोह का आयोजन वैशाली की संस्था रंग रूप एवं सर्किल थिएटर इन एजुकेशन फॉर्म द्वारा किया गया।

इसके समापन के अवसर पर प्रसिद्ध गायिका रेखा झा के अलावा डॉक्टर इरशाद, सांस्कृतिक पुरुष व पत्रकार  विश्वमोहनचौधरी संत, आकाश कुमार, अभिजीत चक्रवर्ती, मोहम्मद जफर, अरविंद कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.