Ravi Shankar Prasad
बिहार

दो अलग अलग प्रतिनिधिमंडल मिले सांसद और मंत्री Ravi Shankar Prasad से

  • मुलाक़ात में समस्याओं पर हुई चर्चा, मंत्री ने दिया समस्या दूर करने का आश्वासन।

फतुहा। फतुहा नगर मंडल के भाजपा कोर कमिटी का एक प्रतिनीधिमंडल मंडल अध्यक्ष शोभा देवी की अध्यक्षता में पटना साहिब सांसद एवं केंद्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad से मिलकर उन्हें फतुहा की समस्याओं से अवगत कराया।

नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad ने पूरी तरह से आश्वस्त करते हुए कहा कि फतुहा के विकास में वह हर संभव प्रयास करेंगे। फतुहा हॉस्पिटल को रेफरल अस्पताल, ऑटो स्टैंड, पुनपुन पुल का पुनर्निर्माण, सरकारी बस सेवा, डीलक्स शौचालय निर्माण सहित प्रमुख मुद्दे पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई एवं उन्होंने कहा कि यह सब कार्य हमारी प्राथमिकता रहेगी और जल्दी इस पर संज्ञान लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री अरविंद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार वत्स, प्रदेश पदाधिकारी राणा राजेंद्र पासवान, भास्कर लाल पटवा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रंजीत प्रसाद , महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल, पिंकी देवी नगर मंत्री, दिनेश कुमार एवं अंकुश कुमार मौजूद रहे।

Read Also: जलजमाव को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ वार्ड पार्षदों (ward councilors) ने दिया धरना

दूसरे प्रतिनिधीमंडल ने भी सांसद से मिलकर शहर की जनसमस्याओं को लेकर रविवार को मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में फतुहा चौराहा जाम की समस्या, फतुहा रेलवे गुमटी पर बन रहे रेलवे फुट ब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा करने, फतुहा रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों के ठहराव, फतुहा से पटना नगर सेवा बस चलाने, महिला कॉलेज बनाने, फतुहा पार्क का निर्माण, फतुहा महारानी चौक के पूर्वी छोर पर स्थायी टेंपों स्टैंड के निर्माण कराने की मांग की गई।

Get latest updates on Corona

मंत्री Ravi Shankar Prasad ने सभी मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। मौके पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह, फतुहा विधानसभा संगठन प्रभारी रामजी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष किरण गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मण साहु, ओबीसी जिला महामंत्री विवेक मोदनवाल, नगर मंडल महामंत्री अरूण कुमार झा, नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक झा, महिला मोर्चा के नगर महामंत्री पूनम केशरी, प्रदीप आर्यन समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.