ummeedon ka kaaravaan GKC
बिहार

“उम्मीदों का कारवां” कार्यक्रम का शंखनाद

ummeedon ka kaaravaan GKC: आज ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस की जमुई टीम ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के विश्व कायस्थ महासम्मेलन “उम्मीदों का कारवां” और 31अक्टूबर 2021 के जमुई में होने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष के शंखनाद यात्रा कार्यक्रम हेतू चकाई प्रखंड का दौरा किया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम चकाई के अंचलाधिकारी श्री राकेश रंजन श्रीवास्तव जी और प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री दुर्गा शंकर प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें जमुई और दिल्ली में होने वाले कायस्थ महासम्मेलन की जानकारी दी और उनसे आग्रह किया कि आप हमारे कार्यक्रम में अवश्य शामिल होकर हमें गौरवान्वित करें।

ummeedon ka kaaravaan GKC : उसके बाद हमारी टीम ने एक बैठक जयनंदन प्रसाद के यंहा की जिसमें चकाई के राममूर्ति प्रसाद, जयनंदन प्रसाद, धर्मवीर आनंद, राकेश कुमार सिन्हा सहित बहुत सारे चित्रांश उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मणी जी ने वर्तमान परिदृश्य में चित्रांशो का संगठित होने पर जोर दिया जिससे हम परस्पर एक दूसरे की मदद करके चित्रांश समाज का आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान कर सकते हैं।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने बताया कि हम अपने जिले में बहुत तेजी से संगठन का विस्तार के साथ साथ जिले के हर चित्रांश के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं और उनकी सहायता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चकाई में प्रखंड कमिटी के गठन के लिए आग्रह किया । जिला महासचिव श्री संजीव कुमार सिन्हा ने सबसे अतीत को भूलाकर एक नया इतिहास रचने के लिए सबसे आग्रह किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि एक दो दिन के अंदर चकाई प्रखंड का गठन करके जिला को सूचित कर दिया जाएगा और विश्व कायस्थ महासम्मेलन के साथ साथ जमुई की शंखनाद यात्रा में भी हम सब तन मन और धन से जिला संगठन को सहयोग करके मजबूती देने का काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मणी, जिला महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, जिला सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा, खैरा प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार सिन्हा, खैरा प्रखंड सचिव अंकित सिन्हा, मांगोबंदर के पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, विमल किशोर प्रसाद, भूपेन्द्र सिन्हा, आदि उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.