Ashwini Kumar Chaubey
बिहार

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री Ashwini Kumar Chaubey ने देशवासियों को योग दिवस दी बधाई

  • योग स्वयं को खोजने का मार्ग है

पटना,संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री Ashwini Kumar Chaubey ने देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी है। Ashwini Kumar Chaubey ने कहा कि योग स्वयं को खोजने का मार्ग है। यह भारत की अति प्राचीन सुंदर पद्धति है, जो जीवन के सभी शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक पहलुओं से जुड़ा हुआ है। यह शरीर और मन को शांत और आरामदेह रखता है। यह आपको तंदरुस्त और स्वस्थ रहने में मदद करता है। योगाभ्यास करने के अनेक फायदे होते हैं। कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग योग से जुड़े।

Read Also: Corona की संभावित तीसरी लहर को लेकर हाई अलर्ट पर रहने की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री Ashwini Kumar Chaubey ने सभी से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ नियमित रूप से योग करें। योग के नियमित अभ्यास से कोई भी व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है और अपने शरीर में लचीलापन ला सकता है। योग की विभिन्न तकनीकों से अपना मन शांत रखने में मदद मिलती है। यह ध्यान केन्द्रित करने की शक्ति और एकाग्रता को बढ़ाता है। यह पूरे दिन कार्य करने और सक्रिय रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है। योग जीवन में स्पष्टता और आत्म जागरूकता का भी बोध कराने में मदद करता है।

Get latest updates on Corona

योग के साथ जुड़ी हुई अनेक विशेषताओं के कारण इसकी लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हो रही है। भारत और विश्व का युवा व्यायाम के अन्य तरीकों की तुलना में आज योग सीखने और अपनाने के लिए उत्सुक है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.