Vaccine
बिहार

Vaccine है रक्षा कवच, अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर करवाएं: अश्विनी चौबे

  • टीका एक्सप्रेस सराहनीय पहल

पटना, संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए Vaccine एक सुरक्षा कवच है। अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर करवाएं। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

प्रेस को जारी बयान में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में Vaccine एक महत्वपूर्ण हथियार है। अफवाहों से बचें। Vaccine केंद्रों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। बिहार में Vaccine एक्सप्रेस चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से ऑन द स्पॉट टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह एक सराहनीय पहल है। इसका लाभ अधिक संख्या में लोग उठाएं। इसके लिए सामाजिक संगठन आगे आए लोगों को जागरूक करें। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आवासीय क्षेत्रों के आसपास टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने को कहा गया है। ताकि टीकाकरण अभियान में और तेजी आए।

Read Also: Raghuvansh Babu के अन्तिम इच्छा को पूरा करने की मांग

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने राज्यों से अपील की कि एक भी Vaccine बर्बाद ना हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। सभी राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों को जीरो वैक्सीन वेस्टेज को अपना लक्ष्य बनाना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने पटना से वर्चुअल माध्यम से दिल्ली में आज अभिषेक सिंह आईएएस यूनाइटेड बाय ब्लड संस्था,अपोलो अस्पताल एवं अम्बिएंस मॉल द्वारा आयोजित ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत लोगों का अपनी गाड़ी में बैठे ही पूर्णतः सुरक्षित रूप से टीकाकरण हो रहा है l साथ ही यूनाइटेड बाय ब्लड संस्था के होल्ड अ हैंड इनिशिएटिव द्वारा टैक्सी ड्राइवर्स और ऑटो रिक्शा चालकों के निशुक्ल टीकाकरण कराया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने संस्थानों व जनता से आह्वान किया कि वे भी इसी तरह एक दूसरे की मदद करें, एक दूसरे का साथ दें। हम एक जुट होकर इस महामारी से बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के अथक प्रयासों और जनता के संयम के सुखद नतीजे अब सामने आ रहे हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। प्रतिदिन आने वाले नए मामलों के मुक़ाबले ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या अधिक है।

Get latest updates on Corona

पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, 2,07,071 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट बढ़कर 93.08% हो गई है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.