बिहार श्री रत्न अवार्ड
बिहार

वंदे मातरम ज्ञाननिधि संस्थान ने नौ विभूतियों को दिया बिहार श्री रत्न अवार्ड

पटना। वंदे मातरम ज्ञाननिधि संस्थान की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के तहत आज कालिदास रंगालय में बिहार श्री रत्न अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न वर्गों से शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा, लोक गायन, साहित्य सृजन  आदि क्षेत्र से 9 विशिष्ट जनों को बिहारश्री रत्न से सम्मानित किया गया।

वंदे मातरम ज्ञाननिधि संस्थान के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी संत ने की साथ ही मंच संचालन भी उन्होंने ही किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया जबकि पद्मश्री श्याम शर्मा ने विभूतियों को सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकार आकाश कुमार ने स्वागत भाषण दिया, जबकि विधायक संजीव चौरसिया और हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार सविता सिंह नेपाली मुख्य अतिथि के रूप में वहां उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनामिका पासवान और बिहार आर्ट थियेटर पटना के महासचिव अभिषेक कुमार मौजूद थे।

read also https://xposenow.com/bihar/parivartan-media-award-ceremony-organized-didi-ji-foundation-honored-51-journalists-13536-2021-08-21/

इस मौके पर सम्मानित होने वालों में एनएमसीएच की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रूबी कुमारी और डॉ अरविंद कुमार को कोरोना योद्धा सेवा सम्मान दिया गया। शिक्षा सेवा से डॉ उमेश प्रसाद सिंह को, पत्रकारिता के क्षेत्र से छपरा के सुनील कुमार को, युवा आइकन व समाज सेवक के रूप में अभिषेक कुमार को, मोतिहारी के सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत कुमार गिरी को, लोक गायन विधा से बिंदु किशोरी देवी को, साहित्य सृजन विद्या से कवि राजकिशोर वत्स को और लोक गायन में मोनी कुमारी को बिहारश्री रत्न से सम्मानित किया गया।

सावन माह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में गीत-संगीत का भी आयोजन हुआ, जिसमें मीना सिंह, नीलम सिन्हा, अनीता पांडे, सुरभि रागनी, मोनी कुमारी, सन्नी कुमारी आदि ने श्रोताओं का मनोरंजन किया। साथ ही दो नन्हें कलाकार आराध्या कुमारी और आदर्श कुमार ने भी अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। आशू कुमार ने सावन नृत्य और वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.