Vikas Saxena
बिहार

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस राजस्थान कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनें विकास सक्सेना


जयपुर, कोरियोग्राफर एवं अभिनेता Vikas Saxena को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से राजस्थान के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के डिजिटल और संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिन्हा ने राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सक्सेना की अनुसंशा पर की गई है। इस नियुक्ति पर विकास सक्सेना ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सक्सेना का आभार जताया है।

Read Also: नम्रता आनंद पटना और कमल किशोर होंगे मगध प्रमंडल के जीकेसी के प्रभारी

Vikas Saxena मूल रूप से सोडाला स्थित शर्मा कॉलोनी के निवासी हैं। विकास सक्सेना दिवंगत बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के शिष्य रहे हें। उन्होंने 200 से ज्यादा डांस कंम्पीटीशन में बतौर जज के रूप में हिस्सा लिया है। अनबिटेबल डांस ग्रुप के निदेशक विकास सक्सेना बहुत जल्द ही डांस जयपुर डांस का रियलटी शो देश के जाने-माने टीवी दूरदर्शन पर लेकर आ रहे हैं। वह इस शो के प्रॉडयुशर, डायरेक्टर व मुख्य जज के रूप में नजर आएंगे। इनके साथ देश के कई प्रसिद्ध डांसर भी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को जज करते दिखेंगे। विकास सक्सेना का टी-सीरिज कंपनी की ओर से वीडियो एलबम-सफर मेरे इश्क का रिलीज हो चुका है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.