कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व चित्रांश परिवार ने कौटिल्या बिहार में अपना 5वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवा...
बिहार

विश्व चित्रांश परिवार ने मनाया अपना 5वां स्थापना दिवस

पटना, संवाददाता। कायस्थों की अंतरराष्ट्रीय संस्था विश्व चित्रांश परिवार ने कौटिल्या बिहार में अपना 5वां स्थापना दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर विश्व चित्रांश संसद की सांसद ममता सिन्हा ने सभी आगत सदस्यों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती सिन्हा ने संगठन की स्थापना और आदर्शों की चर्चा की। इसके अलग-अलग कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया और आशा जताई कि फेसबुक के माध्यम से बने इस परिवारको जमीन पर लाने का निरंतर प्रयास किया जाता रहेगा।

Read also- मोदी जी के नेतृत्व में जज्बे और जुनून से भारत ने कोरोना से जंग जीती : जायसवाल

 कार्यक्रम में आए सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय परिवार के समक्ष रखा। इसके बाद विश्व चित्रांश संसद के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा ने संसद द्वारा बनाई गई समिति और संसद की अनुसंशा द्वारा सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों के नामों की घोषणा की। जिन्हें कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वाले वैसे लोग थे, जिनके सहयोग से विश्व चित्रांश परिवार निरंतर पिछले पांच वर्षों से जरुरतमंद चित्रांशों की मदद करता आ रहा है। ऋषिकेश निशिकर, श्यामभूषण प्रसाद, रेखा शरण, अजय श्रीवास्तव, नमीता सिन्हा, निर्भय शंकर और अशोक सिन्हा को चित्रांश गौरव के सम्मान से सम्मानित किया गया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इसी तरह डाक्टर सुनील सिकरोरिया, विमल भटनागर, . सीए सी बी सिन्हा, सहित कई लोगों को  चित्रांश सहयोगी और चित्रांश मित्र के रूप में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान और सुमित राज को परिवार का प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन कार्यकारिणी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.