Sukant Nagarjun
बिहार

वरीय पत्रकार Sukant Nagarjun के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा।बिहार के वरीय पत्रकार Sukant Nagarjun का शुक्रवार को निधन कोरोना से हो गया है। नागार्जुन के निधन से बिहार की पत्रकारिता को बड़ा झटका लगा है। बिहार की पत्रकारिता में Sukant Nagarjun को बड़े स्तंभ के रूप में माना जाता था।

Also read: कोरोना से ठीक होने की दर में लगातार हो रही है बढ़ोतरी: Ashwini Kumar Choubey

Sukant Nagarjun प्रख्यात जनकवि नार्गाजुन के पुत्र थे जिनका निधन पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत कई नेताओ ने गहरा शोक और संवेदना व्यक्त किया है।

Nagarjun लगभग चार दशकों से बिहार की पत्रकारिता में सक्रिय थे। वे बिहार के कई मीडिया संस्थानों यथा नवभारत टाइम्स, दैनिक जागरण जैसे समाचार पत्रों में लंबे समय तक कार्यरत थे। वे काफी अर्से तक दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक पद पर भी कार्यरत थे। बर्तमान में सेवा निवृत्त होने के बाद वे स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे।

Get latest updates on Corona

Sukant Nagarjun के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन ने बिहार की पत्रकारिता को गहरी क्षति पहुंची है। नागार्जुन के निधन से पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.