एक दिया शहीदों के नाम।वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता :डा. नम्रता आनंद। जीकेसी के राजीव रंजन की अगुवाई में संपन्न हुआ कार्यक्र...
बिहार

हमें नई पीढ़ियों को एक नई परंपरा देने की जरूरत हैः राजीव रंजन प्रसाद

एक दिया शहीदों के नाम।वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता :डा. नम्रता आनंद। जीकेसी के राजीव रंजन प्रसाद की अगुवाई में संपन्न हुआ कार्यक्रम। पटना, रंजना कुमारी। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने पटना के कारगिल चौक पर दीपावली की पूर्व संध्या पर वीर शहीदों के सम्मान में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया।इस अवसर पर जीकेसी परिवार के सदस्यों ने शहीदों की याद में दीप जलाकर लोगों से दीपावली के त्योहार पर अपने घरों में एक दीया शहीदों के नाम जलाने का आह्वान किया।

  इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने से बढ़कर कुछ नहीं है। हमें सैनिकों की कुर्बानी को कभी नहीं भूलना चाहिए। हम भारतीय शहीदों के कर्जदार हैं। हमें सीमा पर संघर्ष करने वाले शहीदों की याद में एक दीया जलाना ही चाहिए। हम सब देशवासी अपने तीज त्योहार प्रसन्नता पूर्वक मनाते हैं, इसलिए कि हम सब अपने देश के अंदर सुरक्षित हैं और इसका श्रेय जांबाज सैनिकों को जाता है। इसलिए हमारा भी फर्ज है कि दीपावली के मौके पर इन शहीदों को याद करें।उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढियों को इस तरह की एक नई परंपरा देने की जरूरत है।

   जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा, हमें देश की सेना पर गर्व है। देश के वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूल सकता। आज उन्हीं की वजह से हमारे देश की सीमा सुरक्षित और हम आजाद वातावरण में चैन की सांस ले रहे हैं। शहीदों ने हमारे देश के लिए खून बहाया है। सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए अपनी जान तक गंवा देता है। सैनिक सीमा पर जागता है तो हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे में प्रत्येक भारतीयों को दीपावली पर एक दीप शहीद सैनिक के नाम का भी जलाना चाहिए।

Read also- जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने दी दीपावली, चित्रगुप्त पूजा और छठ की बधाई

    इस मौके पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, संगठन मंत्री बलिराम, अनिल कुमार दास,  कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सैफउद्दीन, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, रवि सिन्हा, सुशांत सिन्हा, पूजा चन्द्रा, नेहा प्रवीण, नीरव समदर्शी, शुभम कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.