दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कंकड़बाग में एक जरूरतमंद बुजुर्ग को व्हील चेयर उपलब्ध कराकर सहयोग किया।...
बिहार

एक जररूतमंद बुजुर्ग को उपलब्ध काराया गया व्हील चेयर

पटना,संवाददाता। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका समाजसेवी डा. नम्रता आनंद ने कंकड़बाग में एक जरूरतमंद बुजुर्ग को व्हील चेयर उपलब्ध कराकर सहयोग किया।

  ये बुजुर्ग कंकड़बाग में रहते हैं और वो चलने फिरने में खुद को असमर्थ महसूस करते हैं। डा. नम्रता आनंद ने इनकी सेवा और सहायता के लिए समाजसेविका नीना मोटानी की मदद ली। नीना मोटानी की मदद से डा. नम्रता ने उस बुजुर्ग को व्हील चेयर उपलब्ध कराई, साथ ही नीना मोटानी का शुक्रिया अदा किया है।

 मौके पर डा. नम्रता आनंद ने बताया कि नीना मोटानी के अंदर मानवता भरी है, जिस कारण वह सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती हैं। नीना मोटानी सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके द्वरा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके।

इसे भी पढ़ें- शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य लाला शंभू नाथ की छठी पुण्यतिथि मनाई गई

  समाजसेविका डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीवन में वृद्धों की सेवा ईश्वर की पूजा है। वह घर जन्नत के समान होता है, जहां पर बुजुर्गों का सम्मान होता है। वरिष्ठजन घर की धरोहर होते हैं, वे हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक है। वृद्धजनों का हमें सम्मान करना चाहिए तथा उनके जीवन अनुभवों से युवा पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। आज भी बुजुर्गों के अनुभव और सीख को आत्मसात कर भावी पीढ़ी नई सोच के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रही है। दरअसल सच तो यह है कि बुजूर्ग ही नई पीढ़ी की नींव हैं और उन्हीं के बताए रास्ते पर नई पीढ़ी को जीवन में आगे जाना है। डा. नम्रता आनंद ने कहा कि वह जल्द ही राजधानी पटना में वृद्धाश्रम शुरु करने जा रही हैं।इसे लेकर तैयारी चल रही है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.