महिला दिवस पर 31 महिलाओं  को  मिला कर्मयोगी महिला सम्मान- 2022। मौके पर डॉक्टर रत्ना पुरकायस्था ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तब होगा जब मंच पर...
बिहार

 नारी जब सशक्त हो जाएंगी तो हर दिन महिला दिवस होगा: डॉक्टर रत्ना पुरकायस्था

महिला दिवस पर 31 महिलाओं  को  मिला कर्मयोगी महिला सम्मान- 2022। मौके पर डॉक्टर रत्ना पुरकायस्था ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तब होगा जब मंच पर उसकी शत् प्रतिशत भागीदारी हो। महिला दिवस मनाने की जरूरत नहीं होगी, हर दिन महिला दिवस होगा।

  पटना,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व नई दिशा परिवार के तत्वावधान में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में सम्मान सह संगोष्ठी समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक  (प्रोफेसर) डॉक्टर आरपी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज कर रहे थे।     

 कार्यक्रम का उद्घाटन प्राक्कलन समिति, बिहार विधान सभा सभापति नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्मसम्मान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर उन्होंने खुद को स्थापित किया है। साथ ही परिवार को हंसता- मुस्कुराता रखने तथा टूटने से बचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। Read also एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगा भूमिहार महिला समाज ने मनाया फागोत्सव

 डॉ. राजकुमार नाहर ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है 26 वर्षों से कार्यक्रम का लगातार आयोजित किया जाना अपने आप में महत्व रखता है। पटना की महापौर सीता साहू ने कहा कि नारी राष्ट्र को नई और रचनात्मक दिशा देने में समर्थ है। कमलनयन श्रीवास्तव ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पंक्तियां- “सबल पुरुष यदि भीरू बने तो हमको दो वरदान सखी। अबलाएं उठ पड़े, देश में करे युद्ध घमासान सखी।” के साथ नारी शक्ति का अभिवादन किया।

 इस अवसर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए एक 31 महिलाओं  को कर्मयोगी महिला सम्मान- 2022 हुस्न बानो, शिक्षा, रूपम कुमारी, रितिका सोनी, शवीस्तां मल्लीक, नंदिता चक्रवर्ती, सोनिया सिंह, उषा किरण, प्रीति कुमारी, रेखा सिन्हा, शैल सिंह, डॉ. प्रभा कुमारी, प्रिया राजहंस, ज्योति कुमारी,मौसम शर्मा, कृति सिंह, अभिलाषा सिन्हा, पापिया गांगुली, शाहिना प्रवीण, गीता सिन्हा, डॉक्टर शाइस्ता परवीन,  उर्मिला मिश्रा, लाडो बानी पटेल,  डॉक्टर शबाना परवीन, नीलिमा सिन्हा, डॉक्टर ज्योति प्रकाश, डॉ. नेहा सिंह, लीना प्रकाश, डॉ अनामिका, डॉ रंजना मिश्रा, रितु कुमारी, सीमा कुमारीको शॉल, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.