manoj lal das manu
बिहार

भोजपुरी और अंगिका के विरोध बाले हेमन्त के बयान पर तेजस्वी चुप्प क्यों : मनोज मनु

हेमन्त के बयान पर तेजस्वी चुप्प क्यों ? पटना, संवाददाता। जनता दल यू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि रांची पहुंचने के बाद भी बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की भाषा भोजपुरी व अंगिका के खिलाफ टिपण्णीकरने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खिलाफ मुंह से एक शब्द नहीं निकालकर बिहार की जनता का अपमान किया। बिहार से प्रेम की बात करने वाले तेजस्वी का प्रेम आज बिहार के सामने आ गया। हेमन्त के बयान पर तेजस्वी चुप्प क्यों ? महज इस डर से की झारखंड सरकार से मंत्री को हटा न दे और पिता जब रांची जेल में रहें तो रिम्स की सुविधा बन्द न हो। इसका जवाब तेजस्वी को देना होगा कि भोजपुरी और अंगिका का विरोध करने वाले पर मुह क्यों नही खोला, इससे ज्यादा शर्मनाक बिहार के लिये और क्या हो सकता है।

कायस्थ समाज के क्रांतिकारी चतुरानन दास के नाम पर सड़क भी नहीं : मनोज मनु

 श्री मनु ने कहा कि जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह द्वारा की जा रही समीक्षा बैठक से पार्टी को मजबूती मिलेगी। रांची में जाकर भी विपक्ष में शामिल दलों में एक के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद सजायाफ्ता होने व जेल जाने से बचने के लिये वकीलों से बैठक कर रहे है। दूसरी कांग्रेस के रास्ट्रीय अध्यक्ष को बिहार में तेजस्वी के तलवे पर पार्टी चलानी है तो उन्हें समीक्षा करने की क्या आवश्यकता है।

इसे भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=lXBLEx9Jn1g

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास समय नहीं कि वे किसी कार्यकर्ता से मिलें और कांग्रेस में अध्यक्ष के स्थान पर  महारानी है, उन्हें आम कार्यकर्ता से क्या लेना देना। इस मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर मुख्यमंत्री खुद रहे हो आरसीपी सिंह या अब ललन सिंह से आम कार्यकर्ता जब चाहते तब भेंट हो जाती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.