Pappu Yadav
बिहार

Pappu Yadav की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में आंदोलन करेंगे:- विनय दुबे

पटना, संवाददाता। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष Pappu Yadav की गिरफ्तारी गैर कानूनी हैं। कोरोना काल में इस सेवक को 36 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर असंवैधानिक काम किया गया है। बिहार सरकार एम्बुलेंस चोर को बचा रही है और जन नायक Pappu Yadav को गिरफ्तार कर जेल में डाल कर उनकी हत्या का प्रयास कर रही है।

उक्त बातें समाजिक कार्यकर्ता विनय दुबे ने जन अधिकार पार्टी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही। श्री विनय ने कहा कि राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी और Pappu Yadav की रिहाई के लिए देश भर से सामाजिक कार्यकर्ता पटना जुटेंगे।

Read Also: पुणे में शुरू किया गया कॉव टेक वेंटिलेशन सिस्टम वाला PPE Kit

विनय दुबे ने बताया कि Pappu Yadav का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा हैं। लोंगों से उनको मिलने नहीं दिया जा रहा हैं। कभी पटना, मधेपुरा, सुपौल तो कभी दरभंगा जिला इन्हें ले जाकर इनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। रूडी ने एम्बुलेंस घोटाला किया हैं उनके घोटालों की लिस्ट लम्बी हैं। इस कारण ही उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटना पड़ा हैं।

Get latest updates on Corona

जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि जब छपरा की जनता एम्बुलेंस के अभाव में अपना दम तोड़ रही थी। उस वक्त राजीव प्रताप रूडी दिल्ली में बैठकर 40 एम्बुलेंस छपरा स्थित अपने आवास पर अपने लिए रखे थे। रूडी एम्बुलेंस में जीपीएस इस कारण से लगाया था कि वो उनके घर से बाहर नहीं जा सके। एम्बुलेंस मामले में बिहार सरकार को महामारी एक्ट के तहत राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा कर उन्हें जेल भेजना चाहिए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजू दानवीर सहित कई नेता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.