नृत्यांगन हॉबी सेंटर द्वारा सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को पटना में सावन आयो रे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत श...
बिहार

सावन आयो रे और अच्छी फसल की कामना से महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

पटना, संवाददाता। नृत्यांगन हॉबी सेंटर द्वारा सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को पटना में सावन आयो रे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू, विशिष्ट अतिथि रत्ना पुरकायस्था, वीणा गुप्ता, उषा झा, नम्रता सिंह, चंदा गुप्ता, उर्मिला मिश्रा, मधु मंजरी, विभा चरमपहरि व नृत्यांगन हॉबी सेंटर की निदेशिका मौसम शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

सावन में मोरनी बनके, सावन में लग गयी आग, मोहब्बत बरसा देना तू सावन आया है, जैसे गीतों पर जब महिलाओं ने अपने डांस के जलवे विखेरे तो सारा हॉल तालियों की गरगराहट से गूंज उठा। सावन के गीतों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मस्ती करते हुए महिलाओं ने एक दूसरे को सावन की बधाइयां दी। सभी महिलाओं ने हरे रंग का परिधान पहना था।

 इस सावन महिलाओं ने किसानों की अच्छी फसल की कामना को लेकर महोत्सव मनाया। महिलाओं ने कुछ गाने किसान भाई-बहनों को भी समर्पित किए।

Read also-नई दिल्ली में लगाया गया मुफ्त चिकित्सा शिविर

कार्यक्रम संयोजक व नृत्यांगन हॉबी सेंटर की निदेशिका मौसम शर्मा ने बताया की इस सावन हम सभी की यही इच्छा है कि अच्छी बारिश हो और हमारे किसान भाई-बहनों की फसल में बरकत हो। चारों तरफ हरियाली हो और सभी के जीवन में खुशियां आए। इसी उद्देश्य के साथ हमारा नृत्यांगन परिवार सावन मना रहा है।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए मिसेज सावन, मिस सावन, बेस्ट चुरी, बेस्ट मेकअप, बेस्ट हेयर, बेस्ट लुक, बेस्ट डांस का आयोजन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में कई प्रकार के फन गेम्स भी खेले गए, जिसमें म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल, बटन गेम्स, चुरी गेम, अंताक्षरी आदि शामिल था। कार्यक्रम में विजेताओं का चयन ओम प्रकाश व सम्पन्नता वरुण ने बतौर निर्णायक किया। विजेताओं को संस्था की तरफ से पुरस्कार में कई उपहार दिए गए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.