तीज महोत्सव
बिहार

महिलाओं ने ठुमके लगा कर मनाया तीज महोत्सव, झूमने लगे श्रोता

 शिक्षक सोनी प्रियरंजन की स्मृति में शिक्षक हुए सम्मानित। पटना, संवाददाता। मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतररास्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की ओर से होटल मगध के सभागार में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने गीत नृत्य और सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कोरोना से दिवंगत हुई शिक्षक की याद में आठ महिला शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

 गायत्री दास, प्रियंका श्रीवास्तव, प्रियंका सिन्हा, प्रीति कुमारी, तृप्ति श्रीवास्तव,निलिमा सिन्हा आदि सम्मानित होने वाली में प्रमुख थी। तीज महोत्सव के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम वीणा पाणी, द्वितीय सम्भव सुमन, तृतीय मुस्कान हर्षिता, सक्षम सुमन और रास्ट्रीय गीत में ऋषिका, श्रेया और प्रिशा प्रकाश को पुरस्कृत किया गया। प्रिया प्रकाश के डांस और अनुपमा, शुलभा, रश्मि, नीता, चेतना सिन्हा, सीमा वर्मा, शशि व्ल्डीहार, मनोज कुमार, सपना कर्ण आदि ने अपने गीतों से भरपूर मनोरंजन किया। चार साल की प्रिशा और सम्भव ने अपने नृत्य से समां बांध दिया। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रिया प्रकाश प्रथम, सुलभा सिन्हा द्वितीय और सीमा वर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला।

teez mahotsav

इसके पूर्व, पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई ने उद्धघाटन करते हुए कहा कि शिक्षक दिवस की याद में ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा का महत्व सामने आता है। तीज की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अपने मान सम्मान को बढ़ाये रखने के लिये आगे आएं और समाज में अपनी भागीदारी दें।

मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद डॉ रणवीर नन्दन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज में गति आती है। महिलाओं की एकजुटता से समाज को आगे बढ़ने में सहूलियत होती है।वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढाने के लिये कृत संकलिप्त है।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/bihar/now-the-quality-of-roads-will-improve-the-minister-has-given-green-signal-to-the-healing-road-program-13890-2021-09-04/

मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने कहा कि उनका संगठन समाज में वयाप्त कुरूतियों के खिलाफ और समाज को ऊपर उठाने के लिये कार्य करता है। शिक्षकों का समान राष्ट्र का सम्मान है। महिलाओं का यह कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने में सहायक होगा। स्वागत भाषण महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने की।

इस अवसर पर राजेश कुमार कंठ, आशा चौधरी, वन्दना सिन्हा, सतीश कुमार दास, रूपेश रंजन, सागरिका वर्मा, करिश्मा सहाय,  किरण दास को शाल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.