दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना में भी अब डांडिया नाइट की संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित च...
बिहार

लिट्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित डांडिया नाइट में झूमती रहीं महिलाएं

पटना, संवाददता। दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना में भी अब डांडिया नाइट की संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित चर्चित लिट्रा पब्लिक स्कूल में भी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह डांडिया नाइट कार्यक्रम अंतराराष्ट्री साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश, लिट्रा जूनियर ऑर्गेनाजेज और लिट्रा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था।


यह यह कार्यक्रम 5बजे संध्या से शुरु होकर देर रात तक चलता रहा और महिलाएं डांडिया डांस स्टिक के साथ डांडिया रास खेलती रहीं और झूमती रहीं। खास बात ये थी कि इस कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे भी रंग बिरंगे परिधानों में डांसिंग स्टिक लिए संगीत के धुनों पर थिरकते देखे गये। ये बच्चे तो खुद तो भरपूर मस्ती में थे ही साथ ही इनके नृत्य और हाव-भाव से लोगों का मनोरंजन भी कर रहे थे।

Read also-endometriosis : जानें एंडोमेट्रियोसिस क्या है, कैसे प्रभावित करता है यह महिलाओं को
इसके अतिरिक्त आम महिलाएं भी रंग बिरंगे कपड़ों में डांडिया स्टिक लिए अपना और दूसरों का मनोरंजन कर रही थीं। इस कार्यक्रम में सभी उम्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया। पटना के विभिन्न क्षेत्रों से और खास कर पाटलिपुत्रा कॉलोनी के निवासियों ने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया। भाग लेने वालों में इमदाद कमेटी से साधना, सामयिक परिवेश से विभा सिंह,कृष्णा सिंह, अंजनी, पासपोर्ट ऑफिसर तविशी बहल और स्कूल की डाईरेक्टर एकेडमी ममता मेहरोत्रा सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

Read Also-बिग बी अमिताभ बच्चन के जन्मदिवस पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की संगीतमय प्रस्तुति
स्कूल की डाइरेक्टर एकेडमी और सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने मौके पर बताया कि यह डांडिया नाइट खास और अलग इसलिए था कि इसमें कोई वीआईपी गेस्ट नहीं थे। यह आम लोगों के लिए था। आमलोग ही गेस्ट थे। हां, स्कूली बच्चे जरूर इस कार्यक्रम की खूबसूरती थे, बड़े बुजुर्गों ने भी इसमें शिरकत कर इस कार्यक्रम को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन से भरपूर रहा और स्कूली बच्चों के लिए अच्छा इवेंट्स साबित हुआ।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “लिट्रा पब्लिक स्कूल में आयोजित डांडिया नाइट में झूमती रहीं महिलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *