सावन मिलन में मचा धमाल। गर्मी से निजात के लिए हर किसी को सावन का इंतजार रहता है। बीतता सावन यादगार हो इसलिए एजी कॉलोनी इलाके में अभूतपूर्व...
बिहार

सावन मिलन के दौरान थिरके महिलाओं के पांव, मचा धमाल

पटना, शंभुदेव झा। सावन मिलन में मचा धमाल। गर्मी से निजात के लिए हर किसी को सावन का इंतजार रहता है। बीतता सावन यादगार हो इसलिए एजी कॉलोनी इलाके में अभूतपूर्व उत्साह के बीच सावन मिलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्य-गीत से माहौल को सावनमय बना दिया।

खास बात ये थी इस कार्यक्रम में न बोर्ड, न बैनर। न कोई तामझाम। बस सावन का आनंद उठा लेने की ललक में एजी कॉलोनी के सुयश परिसर की महिलाओं ने सावन महोत्सव का आयोजन कर डाला। मकसद था कुछ पल के लिए घर गृहस्थी को भूल कर कुछ पल के लिए, कुछ घंटों के लिए सावन और हरियाली का आनंद उठाना।

Read also-पूर्व मिसेज इंडिया मोनिका मणि हुआ इको फ्रेंडली पार्टी एंड से नो टू प्लास्टिक का आयोजन

 इस अवसर पर नयी-पुरानी पीढ़ी एक साथ थिरकती दिखीं। आधुनिकता का लबादा समय ने ओढ़ लिया है, नतीजतन पीढियांमौसम का आनंद ले रही हैं लेकिन उन्हें भी अपनी परंपरागत गीतों का अनजाने में लुप्त होना खटक रहा है। आज सावन में झूले की बहार,कजरी तथा बारहमासा के सरस बोल भूल कर, पिकनिक के साथ फिल्मी गानों के धुन से मन बहलाने की जुगत लगायी गई है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  सावन मिलन के लिए कामकाजी महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर सभी ने हरियाली की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आज के व्यस्त जीवन में इस तरह के आयोजन की महत्ता को रेखांकित किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.