पटना सिटी और फतुहा में भी छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पटना महानगर केशरवानी वैश्य सभा की ओर ...
बिहार

पटना सिटी और फतुहा में भी बांटी गई छठ के लिए पूजन सामग्री

पटना, अमरेंद्र। पटना सिटी और फतुहा में भी छठ महापर्व के अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा पूजन सामग्री का वितरण किया गया। पटना महानगर केशरवानी वैश्य सभा की  ओर से छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण  गुलजारबाग, भटाचार्य रोड़ और मीठापुर में   किया गया। मौके पर केशरवानी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद उर्फ लाली बाबू, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री प्रियंका केशरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजीत केशरी, अजय केशरी, उपाध्यक्ष सह संरक्षक विनय केशरी, पटना महानगर अधयक्ष गोविंद केशरी, महामंत्री सत्यनारायण केशरी, दीना केशरी, सूरज प्रकाश केशरी, पप्पू केशरी, महिला अध्यक्ष रीता केशरी, महामंत्री पूनम केशरी, फूल केशरी सहित दर्जनों मौजूद थे।

Read also- आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न संगठनों ने बांटी पूजन सामग्री

मुख्य पार्षद ने पूजन सामग्री का किया वितरण

पूजन सामग्री का वितरण

फतुहा के शहर के स्टेशन रोड अस्पताल के पास मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने पूजन सामग्री वितरित किया। यह वितरण जन कल्याण संस्थान, फतुहा की ओर से किया गया था। साथ ही मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने फतुहा शहर वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर नगर राजद अध्यक्ष दयानन्द प्रसाद सिंह, समाजसेवी सुधीर कुमार यादव, शिबू यादव, बबलू सिंह, राहुल कुमार, प्रो अवधेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या में छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। दूसरी ओर मुख्य पार्षद रूपा कुमारी ने छठ की तैयारी को देखने के लिए विभिन्न घाटों का दौरा भी किया और आवश्यक निर्देश दिए।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.