पुष्पांजलि सभा में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग जोर शोर से उठायी गई। इस मांग के लेकर आंदोलन की धमकी भी दी गई भा...
बिहार

डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की 73वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन

पटना,म्वाददाता। पुष्पांजलि सभा में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग जोर शोर से उठायी गई। इस मांग के लेकर आंदोलन की धमकी भी दी गई। भारत के संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष और आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 73वीं पुण्यतिथि पर राजधानी पटना में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। आयोजन बिहार काउंसिल भवन पटना में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा और पूर्व सांसद आरके सिन्हा थे। अतिथियों ने डा. एस एन सिन्हा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर ही पुण्य स्मृति समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की।

इसे भी पढ़े- ‘ धर्मांतरितों को आरक्षण नहीं ’ के मतैक्य के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय विमर्श

 समारोह की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरुदयाल सिंह ने उनके आदमकद प्रतिमा सिन्हा लाइब्रेरी में लगाने की मांग की और उन्हें भारत रत्न दिलाने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की।

Read also-जानिए क्यों मनाई जाएगी इस बार बिहार में 8 मार्च को होली

समारोह में अरुण कुमार, अशोक कुमार, तेज नारायण, वंदना रश्मि, विश्वजीत कुमार, श्रीवल्लभ नारायण, प्रवीण कुमार, शिवनंदन प्रसाद और आलोक सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह का संचालन डॉक्टर सुमन सिन्हा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीना श्रीवास्तव ने किया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.