डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए मुरली मनोहर श्रीवास्तव यूनाइटेड किंग्डम में हुए नामित। शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर लंबे समय तक कार्...
बिहार

 इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2022 से नवाजे गए लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव

डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए मुरली मनोहर श्रीवास्तव यूनाइटेड किंग्डम में हुए नामित। पटना, संवाददाता। शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर लंबे समय तक कार्य करने और शोधपरक हिंदी पुस्तक लिखने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2022 से नवाजा गया है मुरली मनोहर श्रीवास्तव को। अपनी लेखनी को लेकर हर बार चर्चा में रहने वाले लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव इस बार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड-2022 को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मुरली की यह पुस्तक वर्ष 2008 में प्रभात प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं साथ ही पिछले 10 सालों से बेस्ट सेलर बॉयोग्राफी में भी यह पुस्तक शामिल है।

 खास बात है कि इस पुस्तक की रचना मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने प्रकाशित होने से 10 वर्ष पहले ही कर दी थी। इस पुस्तक को श्री मुरली ने उस्ताद के जीवनकाल में ही लिख दिया था, मगर अफसोस कि उनके जीवनकाल में यह पुस्तक प्रकाशित नहीं हो सकी। हलांकि उस्ताद की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी बायोग्राफी हिंदी में प्रकाशित हो, इसलिए मुरली ने बिस्मिल्लाह खां साहब के सानिध्य में रहकर इस पुस्तक की रचना की थी। मुरली इस पुस्तक को प्रकाशित करवाने के लिए दिल्ली की गलियों में दौड़ते रहे, मगर किसी ने प्रकाशित नहीं की। वर्ष 2008 में लेखक मुरली की पुस्तक प्रकाशित हुई और इसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 नवंबर 2009 को लोकार्पण किया था।

 बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव के एक साधारण परिवार में मुरली मनोहर श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। विज्ञान के विद्यार्थी और साहित्य से अनुराग रखने वाले मुरली ने जीवन में काफी संघर्ष किया। अपने गांव से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले मुरली ने लाख मुश्किलों के बाद भी कभी मेहनत और लेखनी से मुंह नहीं मोड़ा। अपनी लेखनी का श्रेय अपने पिता डॉ.शशि भूषण श्रीवास्तव को देते हैं। कहते हैं कि इन्होंने अपने पिता को अपने बाल्यकाल में ही फिल्म बनाते हुए और कहानियों की रचना करते देखा था, वहीं से इनको प्रेरणा मिली। पिताजी ने काफी प्रोत्साहित किया और मुरली मनोहर श्रीवास्तव एक बेहतर लेखक बन गए। इनके पिताजी बिस्मिल्लाह खां साहब को जिले की पहली फिल्म ‘बाजे शहनाई हमार अंगना’ (भोजपुरी) के लिए उस्ताद की जन्मस्थली फिल्म के मुहुर्त के सिलसिले में डुमरांव लेकर आए थे। उस वक्त भले ही इनकी बायोग्राफी लिखने की सोच नहीं रही हो, मगर आगे चलकर उस्ताद के ऊपर शोधपरक पुस्तक लिखने का ही नतीजा है कि मुरली मनोहर श्रीवास्तव को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Read also-  सामाजिक दर्पण सोशल मिरर फाउंडेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन पटना में सम्पन्न

 गंगा-जमनी तहजीब को भारतीय संस्कृति की विरासत मानने वाले भारत रत्न शहनाई नवाज उस्ताद बिस्मिल्लाह खां पर पुस्तक लिखने के समय भले ही मुरली हंसी के पात्र बने हों, मगर आज उन पर किए गए कार्य की वजह से ही उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तक पहुंचाया है। उस्ताद पर यह पुस्तक दुनिया की इकलौती हिंदी पुस्तक है जिसे बिस्मिल्लाह खां साहब की चाहत पर लिखी गई थी। इस पुस्तक में लोकवाद्य से शास्त्रीय वाद्य बनाने का श्रेय उस्ताद को जाता है, जिसे इस पुस्तक में कलमबद्ध किया गया है। साथ ही उस्ताद के नाम को कई जगहों पर गलत पढ़ाया जाना, उनकी कई बातें जो आमजन के लिए जानना जरुरी हो जाता है, जिसे कहीं किसी ने नहीं लिखा है, उसको इन्होंने अपनी पुस्तक में लिखकर पुस्तक को सारगर्भित बनाया है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 मुरली मनोहर श्रीवास्तव और बिस्मिल्लाह खां सहब दोनों एक ही गांव और एक ही मुहल्ले के रहने वाले हैं। साथ ही उस्ताद की बायोग्राफी मुरली ने उनके साथ समय व्यतीत करके ही लिखा है, इसलिए इसे मानक के साथ दुनिया की पहली हिंदी और सारगर्भित पुस्तक मानी जाती है। इन्होंने बिस्मिल्लाह खां पर पुस्तक के अलावे दो डॉक्यूमेंट्री बनायी एक सफर-ए-बिस्मिल्लाह और दूसरी दूरदर्शन के लिए। इसके अलावे उस्ताद पर रिर्सच बेस्ट काम करने की वजह से पूरी दुनिया में बिस्मिल्लाह खां के साथ मुरली का नाम जोड़ा जाता है। उस्ताद के सानिध्य में आकर मुरली मनोहर श्रीवास्तव नवरात्रि, छठ के अलावे पिछले 24 सालों से रोजा रखते भी आ रहे हैं। इसके अलावे में मुरली मनोहर श्रीवास्तव का डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए यूनाइटेड किंग्डम में नामित किया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.