pappu brigade
बिहार

पप्पू ब्रिगेड के अध्यक्ष बनाए गए यश शेखर,कुशवाहा ने पहनाई माला

पटना, संवाददाता। जन अधिकार पार्टी ने आज यश शेखर को पप्पू ब्रिगेड के अध्यक्ष बनाया। प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने यश शेखर को माला पहनाकर पप्पू ब्रिगेड का अध्यक्ष चुना। राघवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यश जाप के नौजवान और निष्ठावान साथी हैं। इनकी कड़ी मेहनत से प्रभावित होकर पार्टी ने इन्हें पप्पू बिग्रेड के अध्यक्ष बनाया है। उम्मीद है कि पार्टी को इनके मेहनत का लाभ मिलेगा और युवाओं के अंदर सेवादारी की भावना बढ़ेगी,जिससे पार्टी मजबूत होगी।

Get latest updates on Corona

 जीव विज्ञान के प्रोफेसर डॉक्टर कुंदन लाल ने आज जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राघवेन्द्र कुशवाहा ने कुंदन लाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि अभी पार्टी में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी जुड़ रहे हैं। सभी लोगों का पार्टी में स्वागत है।राघवेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि कल सादे समारोह में हमलोग पार्टी की छठा स्थापना दिवस अदिति कम्युनिटी सेंटर में मनाएंगे।Read also-https://xposenow.com/bihar/judo-championship-organized-under-the-aegis-of-patna-district-judo-association-13671-2021-08-30/

 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना के मसले पर बिहार सरकार आनाकानी कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  बिहार की जनता को बतलाना चाहिए कि प्रधानमंत्री ने जातीय के जनगणना के बारे में उन्हें क्या आश्वासन दिया है। मौके पर अजय जायसवाल और धनन्जय पांडेय मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.