यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ने राष्ट्रीय एकता के संदेश लेकर निकली साईकिल यात्रियों का किया भव्य स्वागत। शांति,प्रेम सद्भाव के मसीहा एवं राष्ट्री...
बिहार

यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ने साईकिल यात्रियों का किया भव्य स्वागत

खगौल, संवाददाता। यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ने राष्ट्रीय एकता के संदेश लेकर निकली साईकिल यात्रियों का किया भव्य स्वागत। शांति,प्रेम सद्भाव के मसीहा एवं राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एस एन सुब्बा राव उर्फ भाईजी के द्वितीय पुण्यतिथि के मौके पर, देश के दस राज्यों के 30 साईकिल यात्रियों का जत्था जब दानापुर स्टेशन पहुंचा तो यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया की बिहार राज्य शाखा और पाटलिपुत्र इकाई की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर और तिरंगा पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया,बिहार राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मधुकर ने किया। उनके साथ संजीव कुमार जवाहर,चंद्रशेखर भगत,विकास कुमार,अशोक नागवंशी,प्रदीप प्रियदर्शी भी साथ थे।

कार्यक्रम में स्टेशन पर मौजूद बड़ी संख्या में यात्री भी शामिल हुए। वहीं दानापुर आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के जवानों ने आवागमन और भीड़ को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। इससे पहले खगौल के सामाजिक संस्था मंथन केंद्र में फादर निशांत ने भी यात्रियों के इस जत्थे को सम्मानित किया।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने बताया कि युवा योजना सचिव डॉ रणसिंह परमार के मार्गदर्शन में तीस सायकिल यात्री 1500 किलोमीटर की यात्रा कर शांति,प्रेम,सद्भाव,राष्ट्रीय एकता अखंडता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। सायकिल यात्रा में मधु भाई, धर्मेंद भाई, अशोक भारत, समेत तीस लोग शामिल हैं। गांधी जयंती के मौके पर 2अक्टूबर को भितिहरवा पश्चिम चंपारण से शुरू हुई यह साईकिल यात्रा,बिहार के 25 जिलों में करीब 15000 किलोमीटर यात्रा पूरी करने के बाद आज पटना पहुंची है।
उन्होंने कहा कि 24 से 28 अक्टूबर तक कमला नेहरू हाई स्कूल गोसाईं टोला, पाटलिपुत्र में भाईजी राष्ट्रीय शांति सद्भावना युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें –फिल्म 12वीं फेल के प्रमोशन को लेकर पटना में बबलू पंडित उर्फ विक्रांत मैसी, महावीर मंदिर में लिया आशीर्वाद
इसमें देश भर से पांच सौ शांति दूत भाग लेंगे। 27 अक्टूबर को भाईजी का श्रद्धांजलि सभा होगी साथ ही उनके याद में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया जायेगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *