पार्श्व गायक और संगीतकार जुबिन सिन्हा जीकेसी से जुड़ गए हैं। जीकेसी पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीक...
बिहार

जीकेसी से जुड़े जुबिन सिन्हा, सम्मान के साथ मिली सदस्यता

पटना, संवाददाता। पार्श्व गायक और संगीतकार जुबिन सिन्हा जीकेसी से जुड़ गए हैं। जीकेसी पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने मगंलवार को पटना में सम्मानित किया और उन्हें संगठन की सदस्यता दिलायी।

 संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने जुबिन सिन्हा को सम्मानित किया और संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जुबिन सिन्हा ने बिहार का नाम पूरे देश में रौशन किया है। इनकी प्रशंसा स्वयं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की है।

उल्लेखनीय है कि जुबिन सिन्हा ने बॉलीवुड  में अपनी शुरुआत फिल्म ‘सार्थक’ से की। जल्द ही, उन्होंने सोनी लिव जी म्यूजिक, सा रे गा मा म्यूजिक समेत कई अन्य प्रमुख संगीत लेबल के साथ एल्बम किए। मोड़ तब आया जब अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर रफी बनाम किशोर की जुबिन की मेडली साझा की। इसके अलावा, पिछले साल जुबिन अपने संगीत एल्बमों के लिए चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुके हैं।  

इस अवसर पर दीपक कुमार अभिषेक, प्रेम कुमार, संजय कुमार सिन्हा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, बलिराम, पीयूष श्रीवास्तव, नंदा कुमारी, रश्मि सिन्हा, वंदना सिन्हा, अनामिका कुमारी, प्रसून श्रीवास्तव समेत संस्था के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित कई अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.