Breaking News बॉलीवुड

टीवी कलाकार दिव्या भटनागर का निधन,कोरोना के कारण बिगड़ी थी तबियत

नई दिल्ली/ एजेंसी। कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं और हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।दिव्या के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। युवराज ने बताया कि, ‘दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ है। दिव्या को 7 हिल्स हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। रात अचानक 2 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद 3 बजे डॉक्टर ने बता दिया कि दिव्या अब इस दुनिया में नहीं हैं। ये खबर मेरे और दिव्या के परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’। दिव्या की मां ने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे। मां ने बताया था, ‘दिव्या के पति गगन ‘फ्रॉड’ है। वो एक्ट्रेस को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में भी नहीं पूछा’। मां ने कहा था, ‘दिव्या ने हमारी जानकारी के बिना शादी की थी। हम इस शादी के विरोध में थे। दिव्या पहले मीरा रोड पर एक बड़े घर में रहती थी। लेकिन शादी के बाद वो ओशिवारा में एक छोटे से घर में रहने लगी। उसका पति भी फ्रॉड निकला, उसे छोड़कर चला गया’।

आपको बता दें कि दिव्या ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अलावा सेठजी, सिलसिला प्यार का, कभी हां कभी नां, कभी सौतन कभी सहेली, प्रीतो, श्रीमान श्रीमती फिर से, तेरा यार हूं मैं जैसे सीरियल्स में नज़र आई थीं।