अक्षरा सिंह करेंगी धमाका। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह एक बार फिर से एक बड़ा धमाका करने वाली है। अब वह सलमान खान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी ...
बॉलीवुड

बजरंगी भाईजान फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ अक्षरा सिंह करेंगी धमाका

अक्षरा सिंह करेंगी धमाका। भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह एक बार फिर से एक बड़ा धमाका करने वाली है। अब वह सलमान खान की सुपर हिट फिल्म बजरंगी भाईजान फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ नजर आने वाली हैं। यह उनका बॉलीवुड प्रोजेक्ट होगा। इसकी जानकारी खुद अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। अक्षरा ने यह जानकारी देते हुए लिखा कि कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कम्पोज शमीर टंडन ने किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है। अब सबको ये ही इंतजार है कि कब अक्षरा सिंह करेंगी धमाका ।

Read also‘ बाबूजी के पगड़ी ’: दिल छू लेने वाला विवाह गीत रिलीज

 अक्षरा ने कहा की खुद को खुशनसीब समझती हूँ। इस पोस्ट में आदिल शेख के साथ अक्षरा सिंह एक चमचमती रेड ड्रेस में कहर ढा रही हैं। पोस्ट में दोनों थम्स अप करते नजर आये हैं और इसमें अक्षरा के चेहरे की रौनक देखते ही बनती है। शमीर टंडन ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी थी। अब अक्षरा ने इसकी पुष्टि कर दी, जिससे ये साबित होता है कि अक्षरा कुछ बड़ा लेकर आने वाली है, जिसका धमाका देखने लायक होगा. आज अक्षरा अपने काम के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने में कामयाब हुई हैं. यह न सिर्फ अक्षरा बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों के लिए भी गर्व की बात है।

Get Corona update here

बता दें कि बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह का बॉलीवुड में कद लगातार बढ़ रहा है। मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के साथ टायअप इस बात को पुख्ता करता है कि अक्षरा की ख्याति अब राष्ट्रीय स्तर की हो चली है। वैसे भी  अक्षरा का बीता साल भी बेहद शानदार रहा है, तो साल 2022 की शुरुआत भी धमाकेदार हुई है. अक्षरा भोजपुरी की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री और सिंगर हैं, जो भोजपुरी का प्रतिनिधित्व हर जगह करती नज़र आती हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.