'तुमसा कोई प्यारा' पर बने 1 मिलियन रिल्स गाने तो गाने, उस गाने पर बने रिल्स के मामले में भी पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से रिकॉर्ड ब...
बॉलीवुड

गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर बने 1 मिलियन रिल्स, पावर स्टार पवन सिंह का एक और रिकॉर्ड

तुमसा कोई प्यारा’ पर बने 1 मिलियन रिल्स गाने तो गाने, उस गाने पर बने रिल्स के मामले में भी पावर स्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड टिप्स भोजपुरी से रिलीज गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर बने रिल्स को लेकर है। इस गाने पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा रिल्स बन चुके हैं। इससे पहले भी पवन का गाना ‘पुदीना ए हसीना’ पर 1 मिलियन रिल्स बन चुके हैं और अब गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’। देखा जाए तो ये उपलब्धि आज तक किसी गायक को हासिल नहीं हुई, जो पवन सिंह को मिली है।

Read also-फरवरी 2022 का राशिफल : आप भी जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह महीना

पवन सिंह ने 1 मिलियन रिल्स को सेलिब्रेट अपने फेसबुक पेज से किया और कहा कि गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर 10 लाख रिल्स बनाकर आप लोगों ने जो प्यार दिया, उसके लिए शुक्रिया। ऐसे ही रिल्स बनाते रहें और प्यार आशीर्वाद बरसाते रहें। मालूम हो कि इस गाने को अबतक सिर्फ यूट्यूब पर 55 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं और अब 1 मिलियन से ज्यादा रिल्स गाने की सक्सेस की गवाही दे रही है।

Get Corona update here

यूं कहें कि पावर स्टार पवन सिंह का पावर एक बार फिर से म्यूजिक लवर्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है। पवन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों वे भोजपुरी के नम्बर 1 सिंगर हैं और क्यों बॉलीवुड उनकी ओर खींचा चला आता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.