phalanava ke beta sapanva
बॉलीवुड

3 दिन,3 मिलियन व्‍यूज,अक्षरा सिंह का गाना ‘phalanava ke beta sapanva me aata hai 2’

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना phalanava ke beta sapanva me aata hai 2’ आज यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में पांचवें नंबर पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को 3 दिन में 3 मिलियन व्‍यूज भी मिले हैं. भोजपुरी गाने ‘phalanava ke beta sapanva me aata hai 2’ की लोकप्रियता को देखते हुए अक्षरा सिंह ने इसका पार्ट टू रिलीज किया है।

उन्‍होंने इस गाने को भी अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है और यह अब इंडिया ट्रेंडिंग में नंबर 5 पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Read Also: शिक्षा प्रसार व जनसंख्या नियन्त्रित करने वालों को प्रोत्साहन से ही वृद्धि में रोक संभव- Sushil Modi

इस गाने को लेकर अक्षरा काफी एक्‍साइटेड हैं। उन्‍होंने कहा कि गाना वाकई अच्‍छा है, तभी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। मैं चाहूंगी मेरा यह गाना जल्‍द से जल्‍द 10 मिलियन के आंकड़े को भी छू ले, और यह जरूर होगा, क्‍योंकि मुझे मेरे फैंस के प्‍यार और आशीर्वाद पर पूरा भरोसा है।

Get latest updates on Corona

आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है जबकि गाने को लिखा है शिवम पंडित ने। सोशल मीडिया पर भी इसकी वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।इस गाने में अक्षरा सिंह बेहद शानदार लुक में नजर आ रही हैं। उनके ग्लैमरस अंदाज को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं वीडियो में उन्होंने बेहतरीन डांस भी किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.