अभिनेता अभिषेक झा बिहार का नाम रौशन करना चाहते हैं। वे इन दिनों अमेजन प्राइम पर रिलीज पंचायत सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने नश...
बॉलीवुड

बिहार का नाम रौशन करना चाहते हैं अभिषेक झा

पटना,संवाददाता। अभिनेता अभिषेक झा बिहार का नाम रौशन करना चाहते हैं। वे इन दिनों अमेजन प्राइम पर रिलीज पंचायत सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने नशा मुक्ति वाले एपिसोड में शराबी जीप ड्राइवर का पात्र बड़ी बख़ूबी निभाया है। अभिषेक इससे पहले TVF (The Viral Fever) के कई वेब सिरीज़ और वीडीओज़ गुल्लक सीजन 2 और 3, कोटा फैक्ट्री सीजन, होस्टल डेज सीजन 2 कर चुके हैं।

  अभिषेक झा,पंकज त्रिपाठी की मिमिक्री करने के लिए भी वे जाने जाते हैं। लोग इस मिमक्री को काफ पसंद करते रहे हैं। पटना के रहने वाले अभिषेक, 12 साल पहले फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए मुंबई चले गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें बचपन से लोगों को आव्जर्व करना काफ़ी पसंद रहा। इस वजह से भी वह मिमिक्री करने लगे। उन्होंने बतौर क्रियेटिव प्रोडयूसर TVF में ढाई साल काम भी किया। तब उनको उनके दोस्तों ने उन्हें ऐक्टिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Read also- समर कैंप में पहुंची लाडो बानी पटेल , किया स्टेज पर रैंप शो

 उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज़्यादा ख़ुशी TVF और उनके क्रीएटर्ज़ के लिए होती हैं। उन्होंने बड़े प्यार से, मेहनत से यह वेब सिरीज़ बनायी और TVF ने जनता को क्या अच्छा लगता है वह अच्छे से क्रैक कर लिया है। अभिषेक बतौर क्रीएटिव प्रोडूसर भी जुड़े रहे हैं गुल्ल्क 2 और पंचायत सीजन 1 से । उन्हें ख़ुशी होती है कि जब से ओटीटी आया है, बहुत सारे कलाकारों को मौक़ा मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वह फुल टाइम अभिनेता नहीं हैं। उनका मुख्य काम वेब सिरीज़ बनाना है और फ़िलहाल वह मुंबई में जिवो स्टूडियोज की क्रियेटिव टीम में काम करते हैं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उनका कहना है कि एक समय था जब बिहार में अच्छा करियर सिर्फ़ यूपीएससी, मेडिकल और इंजिनीयरिंग ही माना जाता था। लेकिन अब देखिए कला के क्षेत्र से जुड़े काफ़ी बड़े नाम बिहार से ही हैं। वह मनोज बाजपेई और पंकज त्रिपाठी को अपना आइडियल मानते हैं। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल तो वह वेब सिरीज़ बनाने में कॉन्सेंट्रेट कर रहे हैं । जब भी कोई अच्छा रोल उनके पास आएगा तो वह ज़रूर करना चाहेंगे। उनका मानना है कि बिहार की ऐसी कई सुंदर कहानियां हैं, जो अभी तक लोगों तक नहीं पहुंची है। अपने काम से वह यही सारा कांटेंट लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और बिहार का नाम और रोशन करना चाहते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.