चर्चित अभिनेता रोहित राज यादव अपनी दो मच अवेटेड फिल्म ‘सपना’ और मितवा’ की शूटिंग पूरी कर स्वदेश लौट आए हैं। इन फिल्मों में उनके साथ भोजपुरी ...
बॉलीवुड

लंदन से दो फिल्म ‘सपना’ और ‘मितवा’ कर स्वदेश लौटे अभिनेता रोहित राज यादव

चर्चित अभिनेता रोहित राज यादव अपनी दो मच अवेटेड फिल्म ‘सपना’ और मितवा’ की शूटिंग पूरी कर स्वदेश लौट आए हैं। इन फिल्मों में उनके साथ भोजपुरी अभिनेत्री गुंजन पंत और पूनम दुबे मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी बेहद रोचक और एंटरटेनिंग है। यह कहना है रोहित राज यादव का जो अभी लंदन में अपनी फिल्म सपना के शेड्यूल को पूरा कर वापस भारत आए हैं।

अभिनेता रोहित राज यादव की मानें तो यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के साथ-साथ फिल्म प्रेमियों को बेहद पसंद आने वाली है। फिल्म को रोहित राज यादव ने खुद ही प्रोड्यूस किया है जबकि इस फिल्म का निर्देशन राकेश सिन्हा ने किया है। रोहित राज यादव इससे पहले भी कई भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में छाप छोड़ चुके हैं।

 मां शांति एंटरटेनमेंट और सम्राट मूवीस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से हिंदी फिल्म ‘सपना’ और मितवा’ का निर्माण हुआ है, जिसको लेकर रोहित राज यादव काफी एक्साइटेड हैं। रोहित कहते हैं कि इस फिल्म की कहानी ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। सपना हर किसी को देखना चाहिए और उसे पूरी शिद्दत से पूरा करने में लग जाना चाहिए। हमारी फिल्म की कहानी भी एक सपना के ऊपर ही आधारित है। लेकिन यह सपना क्या है, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और यह जब सिनेमाघरों में आएगी तब आपको पता चल जाएगा कि यह सपना कितना मनोरंजक और जरूरी है। वहीं, ‘मितवा’ दोस्ती पर आधारित फिल्म है। दोनों अलग कॉन्सेप्ट की फिल्म है। उन्होंने बताया कि इस बड़े बजट की फिल्म में हर शॉट परफेक्शन के साथ शूट किया गया है, तो कलाकारों ने भी अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। फिल्म की कहानी गाने और संवाद दर्शकों को कनेक्ट करेंगे।

Read also कुमार समत लिखित होली गीत ” मनवा हमर बऊराइल बा ” को लोग कर रहे पसंद

 रोहित ने बताया कि फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक राकेश सिन्हा कर रहे हैं जबकि फिल्म की कहानी रामचंद्र सिंह और रौशन गड्डी ने लिखी है। फिल्म में रोहित राज यादव और गुंजन पंत के अलावा पूनम दुबे भी मुख्य भूमिका में है। यानी रोहित राज यादव दो खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू भी मुख्य भूमिका में हैं। 

इसके अतिरिक्त रीत वाघेला, राकेश सिन्हा और रामचंद्र सिंह भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं जबकि कोरियोग्राफर दीपक सावन और डीओपी इकबाल सिंह हैं। हालांकि हम आपको यह भी बता दें कि फिल्म के कुछ शेड्यूल की शूटिंग इंडिया में होनी है जिसकी कास्टिंग फिलहाल बाकी है। लेकिन उसके पहले ही फिल्म सपना के बेहतरीन हिंदी फिल्म होने दावा किया जा रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.