Khesari Lal Yadav
बॉलीवुड

अभिनेता सुबोध यादव ‘सेठ’ और डीओपी आरआर प्रिंस बने निर्माता, Khesari Lal Yadav होंगे हीरो

Superstar Khesari Lal Yadav जल्द ही टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म में नजर आयेंगे।इसके लिए उन्हें साइन कर लिया गया है। टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री, भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुबोध यादव ‘सेठ’ और विख्यात डीओपी आर आर प्रिंस ने मिलकर बनाया हैं।इसी बैनर से दोनों अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी नई पारी का आगाज कर रहे हैं।

टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में जहाँ सुपरस्टार ‘Khesari Lal Yadav’ मुख्य भूमिका होंगे, वहीं मशहूर निर्देशक पराग पाटिल इस बैनर की फिल्म का निर्देशन करेगे।इस फ़िल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा, जिसमें विशेष सहयोग मार्केटिंग हेड विजय कुमार यादव का होगा।ये जानकारी खुद सुबोध यादव सेठ और आर आर प्रिंस ने मिलकर दी।

Read Also: अब बाढ़ का अलर्ट, वर्षा तेज, गंडक (Gandak) को उग्र देख सहमें लोग

उन्होंने बताया कि फ़िल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी और डीओपी आर आर प्रिंस होंगे।जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। हालाँकि अभी फ़िल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। साथ ही बाकी कलाकारों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री आने वाले दिनों में एक से बढ़ कर एक फ़िल्में लेकर आएगी, जो मनोरजन के साथ एक सार्थक सन्देश भी देगा।

Get latest updates on Corona

आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्मी गलियारों में चर्चा है कि टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री बैनर की ‘प्रोडक्शन नम्बर वन’ एक बेहतरीन मूवी होगी, जो हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है। फ़िल्म की स्टोरी और स्क्रीनप्ले पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है ताकि भोजपुरी ऑडिएंस को एक साफ सुथरा मनोरजंन मिल सके।पी आर ओ रंजन सिन्हा व रामचंद्र यादव है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.