Akshara singh
बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड बदलने के नए तरीके सीखा रही है Akshara Singh आप भी अपनाएं इनके टिप्स


भोजपुरी दिलों की धड़कन Akshara Singh लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं। तभी अक्षरा ने अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है, जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख व्यूज मिले हैं।
रणबीर के बाद इस अभिनेत्री को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट
अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नज़र आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉय फ्रेंड बनाये और उसे बदले भी। ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह Akshara Singh के इस गाने में साफ नजर आ रहा है। अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है। ये गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है। वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे। शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है – लो जी आ गया नया तरीका।
आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है। लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं।