Akshara Singh
बॉलीवुड

शौचालय में रहने को मजबूर महिला की मदद करने नालन्दा पहुंची Akshara Singh, दिया आर्थिक मदद

भोजपुरी सुपर गर्ल Akshara Singh आज नालंदा जिले के करायपरशुराय प्रखंड में दिरीपर गाँव गयीं।वहां एक वृद्ध महिला कौशल्या देवी और उनकी 8 वर्षीय पोती धर्मशीला कुमार शौचालय में रहने को मजबूर हैं। Akshara Singh ने वहां जाकर हालात का जायजा लिया और फिर उन्हें आर्थिक मदद दी। अक्षरा ने वृद्ध महिला के इस हाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह घटना रोंगटे खड़े कर देने जैसा है। मैं शॉक्ड हूं कि इस बूढ़ी मां के पास रहने को घर नहीं।

Read Also: * Vivah Geet बाबुल की शिक्षा – कन्या के वचन, अब हो रहा वायरल*

Akshara Singh ने कहा कि मुझे इस बूढ़ी मां के बारे में जानकारी सोशल मीडिया के जरिये मिली। यह जानकर बेहद दुख हुआ कि एक बूढ़ी मां के पास घर नहीं है और वह इतनी गरीब है कि उनके पास सर छिपाने को छत नहीं है न ही उनके बुढ़ापे का कोई सहारा है। बस वे बिना मां बाप की 8 वर्षीय पोती के साथ रहने को मजबूर है। आज मैं यहां आकर उनकी मदद की और जरूरत पड़ी तो आगे भी मदद करूंगी। साथ ही मैं लोगों से अपील करूंगी कि वे भी ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आये।।

Get latest updates on Corona

आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत और म्यूजिक इंडस्ट्री में Akshara Singh किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं वे निजी जीवन में बेहद संवेदनशील और सामाजिक मूल्यों के साथ जीने वाली इंसान है। यही वजह है कि समय – समय पर वे अपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी का निर्वहन करती रहती हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने नालन्दा की इस बूढ़ी माता की आर्थिक मदद की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.