भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना " बाबा नगरिया चलS " रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही ..
बॉलीवुड

अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ” बाबा नगरिया चलS ” हुआ रिलीज, गाना सुन झूमने लगे श्रद्धालु


भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ” बाबा नगरिया चलS ” रिलीज हो गया है। गाने के रिलीज होते ही वायरल होना शुरू हो गया है। सोमवारी पर रिलीज इस गाने को सुनकर श्रद्धालु झूमने उठे। अक्षरा सिंह का यह गाना हार्मोनिया रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

लिंक https://www.youtube.com/watch?v=dGgIYhBfKRc

“बाबा नगरिया चलS” गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान शिव के भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके साथ इस गाने में रौशन सिंह ने भी अपनी आवाज दी है और दोनों की सुरीली आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स भक्तिमय और उत्साह से भरे हुए हैं, जो सावन के महीने में काँवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है।

 Read It also फिल्म घुसपैठिया : साइबर सुरक्षा और फोन टैपिंग में विश्वास का दिलचस्प चित्रण

गाने के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, “बाबा भोलेनाथ की कृपा से यह गाना बहुत ही भक्ति और श्रद्धा से भरा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि यह गाना सभी श्रद्धालुओं को पसंद आएगा और उन्हें बाबा भोलेनाथ की यात्रा में ऊर्जा और उत्साह प्रदान करेगा।” मालूम हो कि श्रद्धालुओं और अक्षरा सिंह के फैंस ने गाने को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा है और इसके वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

इसे भी देखें- बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति-2024 बिहार सरकार की सराहनीय पहल- पंकज केसरी

“बाबा नगरिया चलS” गाना इस सावन में भक्तों के बीच नया जोश और उमंग लेकर आया है, और इसे सुनकर हर कोई बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूब जाना चाहता है। इस गाने की गीतकार छोटू यादव और संगीतकार रौशन सिंह है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ खालिद नज़र आ रहे हैं। कोरियोग्रफर अशोक सम्राट हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

One Reply to “अक्षरा सिंह का नया बोलबम गाना ” बाबा नगरिया चलS ” हुआ रिलीज, गाना सुन झूमने लगे श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *