OTT चौपाल के वेब सीरीज में दिखेगा ' पकड़उवा बियाह ' भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अंकुश राजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए ह...
बॉलीवुड

अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता का फोटो हुआ वायरल, दोनों का हुआ ‘ पकड़उवा बियाह ‘

OTT चौपाल के वेब सीरीज में दिखेगा ‘ पकड़उवा बियाह ‘ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार अंकुश राजा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। जब उनकी एक शादी सुदा तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वे अभिनेत्री रक्षा गुप्ता के साथ नजर आ रहे हैं, जिनकी मांग में सिंदूर है।

 कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन मामला फिल्मी है। यह तस्वीर भी अपकमिंग भोजपुरी वेब सीरीज पकड़उवा बियाह  की है, जिसकी शूटिंग इन दिनों अयोध्या में जोर शोर से चल रही है। रक्षा गुप्ता सीरीज में अंकुश राजा के साथ मुख्य भूमिका में है।

 इससे पहले अंकुश राजा की तस्वीर मिस जम्मू अनारा गुप्ता के साथ भी वायरल हुई थी, लेकिन इस बार उनकी जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें रक्षा गुप्ता हैं और वो दो रंग की साड़ी में बेहद खुश नजर आ रही हैं। अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता की जोड़ी कमाल लग रही है। उनके फैन्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस तस्वीर को खूब शेयर भी किया जा रहा है।

 इसको लेकर अंकुश राजा का कहना है कि यह सीरीज काफी रोचक है और इसकी शूटिंग में हमें खूब मजा भी आ रहा है। रक्षा प्रतिभाशाली और स्टनिंग एक्ट्रेस हैं। हम लोग सेट को खूब एंजॉय कर रहे हैं। उम्मीद है हमारी केमेस्ट्री और यह सीरीज लोगों को खूब पसंद आने वाली है।

 गौरतलब है कि यशी फिल्म्स के बैनर तले बन रही चौपाल ओटीटी के वेब सीरीज ‘ पकड़उवा बियाह ‘ के सेट से ये तस्वीरें वायरल हुई हैं। इसमें अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता एक मैरिड कपल के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके मांग में सिंदूर है और गले में मंगलसूत्र पहने व साड़ी में बेहद ही प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों में उनकी केमेस्ट्री का कोई जवाब नहीं है। फोटोज से सामने आते ही फैंस इस सीरीज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। 

Read also- बप्पा म्यूजिक ने रिलीज किया राखी के फर्ज गाना

 मालूम हो कि यह भोजपुरी का पहला वेब सीरीज है, जिसका निर्माण अभय सिन्हा कर रहे हैं। इसके निर्देशक विकास तिवारी ‘विक्की’ हैं।  इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज किया जाएगा।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 वेब सीरीज ‘पकड़उवा बियाह’ में अंकुश-राजा के साथ रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, पूजा तिवारी, रंभा सहनी, विनीत विशाल, वीआईबी बिजेंद्र, विष्णु शंकर बेलु, ओपी कश्यप व अविनाश पांडेय मुख्य भूमिका में हैं।  लेखक कुमार देव सिंह, डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा और गौरव कुमार गुड्डू का है। डीओपी बासु हैं। प्रोडक्शन हेड सोनू कुमार हैं। ईपी सोनू शेख हैं और  पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.