गाना 'फलाना बो फरार भईल'अब भी नंबर 1। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पावर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। तभी ...
बॉलीवुड

एक और इतिहास पवन सिंह के नाम नंबर 1 ट्रेंड कर रहा गाना ‘फलाना बो फरार भईल’

गाना ‘फलाना बो फरार भईल’अब भी नंबर 1। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पावर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। तभी उनका हर गाना देखते ही देखते न सिर्फ मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर रहा है, बल्कि रोज नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। इस क्रम में अब एक बार फिर से उनके एक गाने ने इतिहास रच दिया है। यह गाना है ‘फलाना बो फरार भईल’, जो होली से पहले रिलीज हुई थी और नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर रही थी। यही गाना सप्ताह भर बाद भी यूट्यूब पर इंडिया में म्यूजिक सेक्शन में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। गाने को 11 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Read also- दंगल टीवी के चर्चित शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में महुआ हुई हाउस अरेस्ट, आ रहा है बड़ा ट्वीस्ट

 यह पहली बार है कि कोई भोजपुरी गाना सप्ताह भर बाद भी यूट्यूब के आल इंडिया रैंकिंग में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। जानकारों का कहना है कि यह कमाल पवन सिंह ही कर सकते थे। पवन सिंह की पहुंच अब ग्लोबल ऑडियंस है, क्योंकि पवन की आवाज अब दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को अपनी ओर खींचती है। इस वजह है पवन आये दिन अपना ही रिकॉर्ड ब्रेक कर नया रेकॉर्ड कायम करते नज़र आते हैं। वहीं, उनके दूर – दूर तक दूसरे कलाकार नज़र नहीं आते। आपको बता दें कि इस साल होली भोजपुरी जगत पवन सिंह के नाम रही, क्योंकि इस बार होली में सबसे अधिक पवन सिंह के ही गाने सुने गए। इस होली पर पवन सिंह एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हुए हैं।

Get Corona update here

  उन्हीं में से एक गाना था गाना ‘फलाना बो फरार भईल’, जो देखते ही देखते वायरल हो गया था और आज भी वायरल है। इस गाने में उनके साथ स्मृति सिन्हा हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई है। पवन का यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ था। इस गाने में लिरिक्स धीरज सिंह और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.