कहा जाता है कि शादी के बाद पहली होली बेहद खास होती है। शायद इसलिए युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू पर भी शादी की पहली होली की खुमारी ...
बॉलीवुड

अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत

होली गीत पियाजी के रंगल देहिया रिलीज्ड। कहा जाता है कि शादी के बाद पहली होली बेहद खास होती है। शायद इसलिए युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू पर भी शादी की पहली होली की खुमारी दिखने लगी है। तभी कल्लू ने शादी के बाद सबसे पहले अपना धमाकेदार होली गाना ‘पियाजी के रंगल देहिया’ रिलीज कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। कल्लू ने अपना यह धमाकेदार गाना भोजपुरी की पॉपुलर वॉइस शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है जिसे अब तक रिलीज के बाद 500000 से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। उम्मीद है जल्दी ही यह गाना भी मिलियन व्यूज क्लब में शामिल हो जाएगा।

लिंक :https://youtu.be/zae0WttjNPM

होली गीत ‘पियाजी के रंगल देहिया’ को एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और यह गाना एसआरके म्यूजिक की प्रस्तुति है। गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि वसंत ऋतु के बाद फागुन का आगमन होगा जो रंगों के त्योहार होली के लिए बेहद खास है। इसकी तैयारी हमने अभी से शुरू कर दी है। लोगों पर होली के रंगों का उमंग अभी से चढ़ने लगेगा। हमारा यह गाना बेहद खास है आप सबों के लिए। 

इसे भी पढ़ें –जानें क्यों तौलिया में दिखी भोजपुरी सनसनी अक्षरा सिंह

 कल्लू का गाना ‘पियाजी के रंगल देहिया’ म्यूजिक के हिसाब से तो हिट है ही साथ ही साथ उसका म्यूजिक वीडियो भी काफी आकर्षित करने वाला है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू, जोया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने बनाया है। म्यूजिक साजन मिश्रा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.