युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का दिल इस गुलाबी सर्दी में खूबसूरत अदाकारा मैरी के तिल पर आ गया है, जिसके बाद तो बवाल मचना तय था। ...
बॉलीवुड

मैरी के ‘तिलवा’ पर आया अरविंद अकेला कल्लू का दिल, मच गया बवाल

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू का दिल इस गुलाबी सर्दी में खूबसूरत अदाकारा मैरी के तिल पर आ गया है, जिसके बाद तो बवाल मचना तय था। हुआ भी यही, जब कल्लू के फैंस को इस बात की जानकारी मिली।

कल्लू इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं, ऐसे में उनका दिल किसी पर आ जाए तो बवाल होना जायज है। रियल लाइफ में नहीं रील लाइफ में ऐसा हुआ है। हम बात कर रहे हैं कल्लू के नए रिलीज गाना ‘तिलवा’ की, जो एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और वायरल होना शुरू हो गया है।

लिंक : https://youtu.be/1ted-i5TZgY

 अरविंद अकेला कल्लू का न्यू रिलीज गाना ‘तिलवा’ बेहद एंटरटेनिंग और आकर्षक है। इस गाने में भोजपुरी की नई दिवा मैरी की एंट्री हुई है, जिनके साथ कल्लू की केमिस्ट्री फ्रेश और कमाल की लग रही है।

 दर्शकों को यह गाना भी बेहद पसंद आ रहा है और इन दोनों की केमिस्ट्री भी उन्हें खूब भा रही है। इस गाने में कल्लू के साथ साल 2022 में हिट पर हिट देने वाली सिंगर अनुपमा यादव की आवाज है, जिसके साथ कल्लू की प्लेबैक सिंगिंग मास अपीलिंग लग रही है। इसका फायदा गाने को भी मिलता दिख रहा है और गाना तेजी से रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर है।

इसे भी पढ़ें- कृष्णा लाल यादव अभिनीत फिल्म माँ के चरणों में संसार 2 जल्द होगी रिलीज

 इस गाने की खास बात एक और भी है कि इसमें मकर संक्रांति की भी झलक तिल के माध्यम से दिखाई दे रही है। गाने के म्यूजिक वीडियो को बेहद क्रिएटिव ढंग से बनाया गया है, जिस वजह से इसका असर दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा रहा है।

 आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू और अनुपमा यादव का यह गाना ‘तिलवा’ आज ही रिलीज हुआ है। इस गाने का लिरिक्स प्रभु विष्णुपुरी ने तैयार किया है। गाने में म्यूजिक मशहूर संगीतकार आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाना के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी आरआर प्रिंस हैं जबकि कोरियोग्राफर मशहूर नृत्य निर्देशक कानू मुख़र्जी हैं। कंपोजर शक्ति सोना है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.