सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिन...
बॉलीवुड

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में अरविंद अकेला कल्लू को मिला सर्वश्रेष्ठ नायक का सम्मान

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए मिला है, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं। इस खुशी का इजहार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है।

  कल्लू ने बेस्ट एक्टर अवार्ड मिलने के बाद अपने फेसबुक पेज से लिखा है कि कहा जाता हैं सब्र का फल मीठा होता हैं और पुरुस्कार हमेशा कलाकार का मनोबल बढ़ाता हैं। अपने अभिनय जीवन के 11 साल गुजारने के बाद मुझे कल रात फ़िल्म प्यार तो होना ही था के लिए “सर्वश्रेष्ठ नायक 2021″का आवर्ड मिला।

Read also- सेसिनकाई वार्षिक अवार्ड समारोह में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने डा. नम्रता आनंद को किया सम्मानि

 कल्लू ने यह अवार्ड अपने पिता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ये आवर्ड मेरे पिता के उस संघर्ष को समर्पित करता हूँ, जिसके कारण आज मैं हूँ। मेरे साथ मेरी फिल्म को 12 अवार्ड मिलने पर मेरी खुशी को दोगुना कर दिया। पूरी टीम को बधाई हमारी मेहनत रंग लाई। उन तमाम निर्माताओं और निर्देशकों का आभारी हूँ जिनके कारण मेरी अभिनय यात्रा सतत चलती रही और आगे उनका प्यार और आशीर्वाद बना रहे।  

Get Corona update here

 कल्लू ने कहा कि मैं निर्देशक प्रमोद शास्त्री  का आभारी हूँ जिहोंने मुझे अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया। जिनके कारण मुझे ये सुखद अनुभूति हुई। मेरे तमाम दर्शकों को दिल से प्रणाम अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। कल्लू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका एक अलग फैन बेस है, जो उन्हें खूब प्यार करता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.