Pawan singh new song
बॉलीवुड

‘बारिश बन जाना’ रिलीज, फैन्स ने कहा : ये गाना नहीं दिल से निकली आवाज है

(Baarish Ban Jaana song) आखिरकार पवन सिंह और पायल देव का गाना ‘बारिश बन जाना’ भोजपुरी में हुआ रिलीज, फैन्स ने कहा – ये गाना नहीं दिल से निकली आवाज है बॉलीवुड की मशहूर कम्पोजर पायल देव का चार्ट बस्टर गाना ‘बारिश बन जाना’ आज भोजपुरी में रिलीज हो गया है। इस गाने के भोजपुरी वर्जन में पायल के साथ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह बेहद भा रहे हैं। अभी गाने के रिलीज को एक घंटे भी नहीं हुए हैं और व्यूज 5 लाख के पार हो चुके हैं। यह गाना वीवाआरएल ओरिजनल्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने का टीजर भी खूब वायरल हुआ था और अब गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके लिए फैन्स पवन सिंह को जहां बधाई दे रहे हैं, वहीं कुछ फैन्स का कहना है कि ये गाना नहीं दिल से निकली आवाज है।

(Baarish Ban Jaana song) गाना ‘बारिश बन जाना’ का हिंदी वर्जन टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान और साहिर शेक पर फिल्माया गया था। गाने के भोजपुरी वर्जन में भी उनको रखा गया है, मगर साथ में पायल देव और पवन सिंह को भी गाने के म्यूजिक वीडियो में एंट्री मिली है। यूं तो गाने को पायल देव और पवन सिंह ने ही गाया है, जिसकी प्रशंसा न सिर्फ भोजपुरी जगत में हो रही है, बल्कि बॉलीवुड में भी इस ट्रैक को खूब पसंद किया जा रहा है। तभी इस गाने के भोजपुरी वर्जन को खूब सारे व्यूज मिल रहे हैं और जानकारों का कहना है कि यह गाना आज ही मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा। इस गाने में पायल देव भी पवन सिंह के साथ भोजपुरी में गुनगुनाती नज़र आई हैं। तो पवन सिंह भी इस गाने को खूब एन्जॉय करते नज़र आये हैं।

आपको बता दें कि पवन और पायल की पिछली हिट होली सॉन्ग कमरिया हिला रही है, थी, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था और उम्मीद कर रहे थे कि आगे भी पवन और पायल का कोलेब्रेशन हो। जो सुपर हिट गाना ‘बारिश बन जाना’ से पूरी हुई और अब फैन्स दिल खोल कर इस गाने को पसन्द कर रहे हैं। साथ ही पवन सिंह की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं, क्योंकि आज के डेट में पवन सिंह ही एक ऐसे भोजपुरी के कलाकार हैं, जिनकी डिमांड बॉलीवुड में भी खूब है और यूट्यूब पर सबसे अधिक सुने जाने वाले इंडियन सिंगर भी हैं। वहीं पवन सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) ने बताया कि ये तो आगाज है। अभी कई और बॉलीवुड प्रोजेक्ट में पवन सिंह नज़र आने वाले हैं। जिस पर काम चल रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.