राखी के फर्ज गाना को बप्पा म्यूजिक ने रिलीज किया। रक्षा बंधन निकट है। ...और हर साल की तरह इस साल भी ऱाखी पर आधारित गीतों के रिलीज का सिलस...
बॉलीवुड

बप्पा म्यूजिक ने रिलीज किया राखी के फर्ज गाना

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। राखी के फर्ज गाना को बप्पा म्यूजिक ने रिलीज किया। रक्षा बंधन निकट है। …और हर साल की तरह इस साल भी ऱाखी पर आधारित गीतों के रिलीज का सिलसिला शुरु है। इसी क्रम में भाई-बहन के अटूट रिश्तों पर आधारित गाना राखी के फर्ज बप्पा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है।

       बप्पा म्यूजिक के बैनर तले बना गाना राखी के फर्ज का निर्देशन और कोरियोग्राफी अनिल राज ने की है। मनीता राज निर्मित इस गाने में अनिल राज, मनीता राज, मुस्कान और शैलेश राणा ने मुख्य भूमिका निभायी है।  शिल्पी राज और अमित  सिंह एंनी ने यह गीत गाया है।

Read also- सावन मिलन के दौरान थिरके महिलाओं के पांव, मचा धमाल

 गाने का संगीत प्रभाकर पांडेय ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल बबुआ भुवन ने लिखे हैं। डीओपी अविनाश राज जबकि वीडियो एडिटर पुरूषोत्तम चंदन यादव हैं। असिस्टेंट कोरियोग्राफर मोनू राज हैं। परिकल्पना अंकित भारद्वाज, संयोजक सनी साजन, डिजाइन मन्नू सिंह और मेकअप आकाश का है।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  अनिल राज ने बताया कि राखी के फर्ज गाना भाई-बहन के अटूर रिश्तों पर आधारित है। इस गाने के माध्यम से दिखाया गया है कि एक भाई गरीब है, जो आरा मशीन में काम करता है। वह अपनी बहन से वादा करता है कि रक्षाबंधन के दिन उसे मंहगे कपड़े दिलायेगा लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाता है, जिससे उसकी बहन नाराज हो जाती है। बाद में वह अपने भाई को राखी बांधती है। यह गाना लोगो के दिल को छू जायेगा। गाने की शूटिंग पटना में की गयी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.