जपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह कर सकती हैं टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी पानी के भोजपुरी स...
बॉलीवुड

भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह अब करेंगी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम

भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह कर सकती हैं टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए एलबम करने वाली हैं। ये हम इस लिए कह रहे हैं कि अक्षरा सिंह ने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के ऑनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ वाली फ़ोटो पोस्ट की है और यह अब तेजी से वायरल भी हो रही है।

 अक्षरा की इस मुलाकात को जानकार मानते हैं कि जल्द ही वे इस बैनर में काम करती नज़र आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है। वैसे आपको बता दें कि अक्षरा का बीता साल भी बेहद शानदार रहा है, तो साल 2022 की शुरुआत भी धमाकेदार हुई है। अक्षरा भोजपुरी की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री और सिंगर हैं, जो भोजपुरी का प्रतिनिधित्व हर जगह करती नज़र आती हैं।

Read alsoजानें, वर्ष 2022 कैसा रहेगा देश के लिए:एक ज्योतिषीय विश्लेषण

ऐसे में टिप्स के ऑनर रमेश तूरानी और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा से मुलाकात यह बताता भी है कि अक्षरा का कद आये दिन और बढ़ रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग अब भोजपुरी से आगे निकल कर बॉलीवुड तक जा पहुंची है।

Get Corona update here

  बहरहाल अब देखना यह होगा कि अक्षरा आने वाले दिनों में टिप्स और सारेगामा के किस प्रोजेक्ट में नज़र आती हैं। इसके लिए बस थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.